Site icon Buziness Bytes Hindi

मुठभेड़ में एक साथी के साथ 25 हजार का इनामी बदमाश दबोचा


मुठभेड़ में एक साथी के साथ 25 हजार का इनामी बदमाश दबोचा

एसओजी व परतापुर पुलिस को मिली सफलता

मेरठ। थाना परतापुर पुलिस व एसओजी टीम द्वारा चैकिंग के दौरान 25 हजार रुपए का वांछित अभियुक्त पुलिस मुठभेड में घायल हो गया। जिसे गिरफ्तार कर लिय गया है।
आज रात करीब 10 बजे मुखबिर की सूचना पर एसओजी टीम व थाना परतापुर पुलिस फोर्स चेकिंग कर रही थी। तभी सिवलाखास की तरफ से मोहिउद्दीनपुर जाने वाले रास्ते पर चैकिंग के दौरान सिवालखास की तरफ से छोटा हाथी आता दिखाई दिया। जिसको पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास किया गया, पुलिस द्वारा अपने आप को घिरा देख अभियुक्तगण द्वारा छोटे हाथी को काजमाबाद गून के जंगल की तरफ मोड दिया। जहां अभियुक्तों द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया।

पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ फायरिंग की गयी, जिसमें दो अभियुक्तों को गोली लगने से वह घायल हो गए जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त वसीम पुत्र अब्दुल वहाब निवासी बस्ती रोहटा तालाब थाना रोहटा मेरठ, थाना परतापुर वांछित चल रहा था जिस पर थाना परतापुर से 25 हजार रुपए का इनाम घोषित है। इसके अलावा यामीन पुत्र हनीफ निवासी ग्राम खिवाई थाना सरूरपुर मेरठ को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
इनके पास से 2 तमंचे 315 बोर, 2 खोखा कारतूस 315 बोर, 5 जिन्दा कारतूस 315 बोर, एक छोटा हाथी, गौकशी के औजार बरामद किया गया है।

Exit mobile version