Site icon Buziness Bytes Hindi

मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार हुए चार बदमाश


मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार हुए चार बदमाश

मेरठ। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में बीती आठ जुलाई को फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट को लूटने वाले चार बदमाशों की मंगलवार को सरूरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस से मुठभेड़ हो गई। तीन बदमाशों के पैर में गोली मारते हुए पुलिस ने चारों आरोपियों को दबोच लिया है। आरोपियों के पास से लूटी गई एक लाख की रकम और भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए हैं।
सीओ सरधना जितेंद्र सरगम ने बताया कि मंगलवार दोपहर मुखबिर की सूचना पर सरूरपुर पुलिस ने संजय गांधी डिग्री कॉलेज के पास सफेद अपाचे बाइक सवार तीन बदमाशों की घेराबंदी कर ली। जिसके बाद बदमाश पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए खेत में घुस गए। पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से तीन बदमाश घायल हो गए। वहीं, खेत में छुपा उनका एक अन्य साथी भी मौके से गिरफ्तार किया गया। घायल बदमाशों की पहचान सरधना के नानू गांव निवासी मुजम्मिल, ताजिम और सुहेल के रूप में की गई।

वहीं, उनके चौथे साथी ने अपना नाम सुहेब बताया है। बदमाशों के पास से सफेद अपाचे बाइक सहित भारी मात्रा में हथियार और एक लाख की रकम बरामद हुई है। पूछताछ के दौरान बदमाशों ने बताया कि यह रकम उन्होंने बीती आठ जुलाई को कंकरखेड़ा क्षेत्र में भारत फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट अंकुर से लूटी थी। पुलिस के मुताबिक चारों बदमाश बेहद शातिर बताए जा रहे हैं।

Exit mobile version