जिलाधिकारी ने लाभार्थियों को सौंपे ऋण वितरण के चैक, दी शुभकामनाएं
मेरठ। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऑनलाइन स्वरोजगार संगम (ऋण वितरण कार्यक्रम) में प्रदेश के लाभार्थियों ऑनलाइन ऋण वितरण किया। मुख्यमंत्री ने दो महीने में ऋण वितरण के लक्ष्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने ओडीओपी योजना के अन्तर्गत 13 जनपदों के कॉमन फैसीलिटी सेन्टर का शिलान्यास व लोकार्पण किया।
कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ऑनलाइन कांफ्रेंस में जिलाधिकारी अनिल ढींगरा द्वारा ओडीओपी योजना अन्तर्गत उक्त योजनाओं में चेक वितरण किए गए।
लाभार्थियों से जिलाधिकारी द्वारा संवाद करते हुये किसी भी कठिनाई व समस्या के निवारण के लिए उपायुक्त उद्योग से संपर्क करने के लिए कहा गया। आॅनलाइन स्वरोजगार संगम कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न योजनाओं के लक्ष्यों को पूर्ण करने को कहा गया।
उपायुक्त उद्योग वीके कौशल ने बताया कि जनपद मेरठ में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम में धर्मवीर सक्सैना को दस लाख रुपये मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में प्रभजिन्दर कौर को 25 लाख रुपये, ओडीओपी में अक्षत मित्तल को 50 लाख रुपये, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना में चिराग को दो लाख रुपये, आत्मनिर्भर योजनान्तर्गत राजकुमार एवं कर्मपाल को 10-10 हजार रुपये के चेकों का ऋण वितरण जिलाधिकारी मेरठ द्वारा एनआईसी में किया गया।
वीडियो कांफ्रेंसिंग में भाग लेते हुए सहायक महाप्रबंधक एसबीआई एवं केनरा बैक द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आश्वस्त किया गया कि अगले दो माह में पूरा लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा।

