Site icon Buziness Bytes Hindi

मिल्खा सिंह के सम्मान में काली पट्टी बांधकर मैदान में उतरी विराट सेना


मिल्खा सिंह के सम्मान में काली पट्टी बांधकर मैदान में उतरी विराट सेना

नई दिल्ली। टेस्ट क्रिकेट के 144 सालों के इतिहास में आईसीसी पहली बार विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप आयोजित करा रहा है जिसका फाइनल मैच साउथैम्पटन के मैदान पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। आज जब दोनों टीमें मैदान पर दिखी तो भारतीय खिलाड़ी अपनी बांह कर काली पट्टी बांधे हुए नजर आये। दरअसल यह काली पट्टी भारत के महान एथलीट मिल्खा सिंह को श्रद्धांजलि के लिए बाँधी गयी थीं जिनका कल निधन हो गया था।

उल्लेखनीय है कि फ्लाइंग सिक्ख के नाम से मशहूर मिल्खा सिंह पिछले एक महीने से कोरोना वायरस के संक्रमण का शिकार थे और मोहाली के निजी अस्पताल में अपना इलाज करा रहे थे, हालांकि उनकी हालत में कुछ सुधार नहीं हो पाया और शुक्रवार को जिंदगी की लड़ाई हार गये। वहीं एक हफ्ते पहले भारतीय वॉलीबॉल महिला टीम की पूर्व कप्तान और मिल्खा सिंह की पत्नी निर्मल मिल्खा सिंह का निधन भी कोरोना वायरस के चलते हुआ था।

गौरतलब है कि न्यूजीलैंड की टीम इस विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच के लिये 4 तेज गेंदबाज और एक हरफनमौला खिलाड़ी कॉलिन डि ग्रैंडहोम के साथ उतरी है। काइल जैमिसन को भी टीम ने खिलाने का काम किया है। वहीं पर भारतीय टीम ने गुरुवार की शाम को ही अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया था जिसमें विराट सेना ने 2 स्पिनर्स और 3 तेज गेंदबाजों के साथ उतरने का काम किया है।

Exit mobile version