मिलान। इटली फुटबॉल लीग सेरी-ए में एसी मिलान की जीत का सिलसिला जारी है. सासओला के साथ खेले गए मैच में एसी मिलान से 2-1 से जीत दर्ज की. मिलान की इस जीत में उनके स्टार प्लेयर ज्लाटन इब्राहिमिवोच का अहम रोल रहा. टीम के लिए दोनों गोल उन्हीं ने दागे. एसी मिलान की टीम की यह लगातार 9वीं जीत है.
पांचवी पोजीशन पर मिलान
मैच के 11वें मिनट में ही मिलान को बड़ा झटका लगा, जब आंद्रे कोंटी बाहर चले गए थे. मिलान ने 19वें मिनट में गोल कर अपना खाता खोला. यहां इब्राहिमोविच ने अपन हैडर के जरिए गोल कर टीम को बढ़त दिला दी. 41वें मिनट में हालांकि मेजबान टीम ने बराबरी कर ली. यहां टीम को पेनाल्टी मिली जिसे फ्रांसेस्को कापुटो ने गोल मे तब्दील कर स्कोर 1-1 से बराबर कर लिया. पहले हाफ के अतिरिक्त समय में एसी मिलान ने एक बार फिर बढ़त ले ली. कालहानोग्लू ने इब्राहिमोविच को पास दिया, जिसे इस स्टार खिलाड़ी ने गोल मे तब्दील करने में कोई गलती नहीं की. इस जीत ने एसी मिलान को 59 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर पहुंचा दिया है.

