Site icon Buziness Bytes Hindi

मामूली विवाद के चलते दो पक्षो में जबरदस्त संघर्ष


मामूली विवाद के चलते दो पक्षो में जबरदस्त संघर्ष

नसीहत करने पर हुआ बवाल

शामली। शहर के मौहल्ला पंसारियान स्थित नई बस्ती में मामूली विवाद के चलते दो पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जानलेवा हमला बोलते हुए पथराव किया,जिससे मौहल्ले में अफरा तफरी मच गई। संघर्ष में करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हुए। दोनों पक्षो ने पुलिस को तहरीर देकर मामले की जांच कर कार्यवाही किए जाने की मांग की है।

गत देर शाम जब पुलिस लोगों को कोरोना वायरस के चलते घरों में रहने की अपील कर रही थी। इसी दौरान शहर के मौहल्ला पंसारियान में गली मौहल्लों में भीड लगाए बैठे कुछ युवकों में मामूली कहासुनी के बाद झगडा हो गया। झगडा इतना बढा कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक पक्ष के युवकों द्वारा फायरिंग की भी गई। बाद में दोनों पक्षों में एक दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। जिससे मौहल्ले में अफरा तफरा मच गई। मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने गंभीर रूप से घायल करीब आधा दर्जन लोगों को शामली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां घायलों ने अपना डाक्टरी परीक्षण कराने के बाद पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही किए जाने की मांग की है। पुलिस ने मौके से दोनों पक्ष के करीब आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर धारा 323, 324, 147, 188 में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

Exit mobile version