Site icon Buziness Bytes Hindi

मानसून सत्र में संसद का घेराव करेगा संयुक्त मोर्चा, विपक्ष को भी देगा चेतावनी


मानसून सत्र में संसद का घेराव करेगा संयुक्त मोर्चा, विपक्ष को भी देगा चेतावनी

नई दिल्ली: संसद का मानसून सत्र 19 जुलाई से शुरू होने जा रहा है. एक ओर जहाँ विपक्ष सरकार को घेरने के लिए पूरी तरह कमर कस चूका है वहीँ संयुक्त किसान मोर्चा ने आज संसद का घेराव करने की घोषणा कर दी है. किसान मोर्चा ने आज पत्रकार वार्ता में इस बात की जानकारी दी कि मानसून सत्र के दौरान लगभग किसानों का एक समूह हर दिन संसद के सामने केंद्र के तीन कृषि कानूनों का विरोध करेगा. SKM ने यह भी फैसला लिया है कि वो मानसून सत्र में किसानों के आंदोलन के समर्थन हासिल करने के लिए 17 जुलाई को देश के सभी विपक्षी दलों को एक चेतावनी पत्र भेजेगा.

विपक्ष के वाक आउट से नहीं चलेगा काम
प्रेस कॉन्फ्रेंस में किसान नेता गुरनाम सिंह चारुनी ने कहा, ” हम विपक्षी सांसदों से भी कहेंगे की वो सदन के अंदर हर दिन इस मुद्दे को उठाए, जबकि कानून के विरोध में हम बाहर बैठेंगे. उन्होंने कहा कि हम विपक्ष से कहेंगे की वो केंद्र को वॉक ऑफर करने का लाभ ना दें. हम सेशन को तबतक नहीं रुकने देंगे जबतक सरकार इस मुद्दे को संबोधित नहीं करती है.

पेट्रोल-डीज़ल-एलपीजी की मंगाई का भी उठेगा मुद्दा
मालूम हो कि संसद का मानसून सत्र 19 जुलाई से शुरू होने जा रहा है. चारुनी ने कहा, ‘जब तक वे हमारी मांगें नहीं सुनते, हम संसद के बाहर लगातार विरोध प्रदर्शन करेंगे.’ उन्होंने कहा कि प्रत्येक किसान संघ के पांच लोगों को विरोध में शामिल होने के लिए ले जाया जाएगा. SKM ने पेट्रोल, डीजल और LPG सिलेंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ 8 जुलाई को देशव्यापी विरोध का भी आह्वान किया.

महिलाओं से LPG सिलेंडर लाने की अपील
उन्होंने लोगों से अपील की है कि 8 जुलाई को राज्य और नेशनल हाईवेज पर सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक अपने अपने वाहन पार्क करें. साथ ही उन्होंने कहा कि इस बात बी ख्याल रखा जाए कि इससे ट्रैफिक जाम ना हो. उन्होंने अपने विरोध प्रदर्शन में LPG सिलेंडर लाने की भी अपील की है.

Exit mobile version