मुंबई: महाराष्ट्र में बेकाबू होते कोरोना वायरस के मद्देनज़र उद्धव ठाकरे सरकार ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने इसका एलान करते हुए कहा है कि, अब 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं जून के आखिर और मई के आखिर में करवाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि 10वीं के एक्ज़ाम अब जून के आखिर में होंगे जबकि 12वीं के बोर्ड एक्ज़ाम अब मई के आखिर में करवाए जाएंगे।
बता दें कि, इससे पहले महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए उद्धव सरकार ने बिना परीक्षा दिए 9वीं और 11वीं के स्टूडेंट्स को अगली क्लास में प्रमोट करने का फैसला लिया था। फिलहाल बोर्ड की परीक्षा का टाइमटेबल शिक्षा विभाग ने जारी नहीं किया है। उम्मीद है कि जल्द ही परीक्षा का टाइम टेबल जल्द घोषित किया जाएगा।

