Site icon Buziness Bytes Hindi

मदालसा ने किया छोटे परदे पर पदार्पण


मदालसा ने किया छोटे परदे पर पदार्पण

छोटे पर्दे पर एक नया शो अनुपमा फैंस से रूबरू होने वाला है। लॉकडाउन के कारण अनुपमा पर ब्रेक लग गया था। राजन शाही के इस शो से मिथुन चक्रवर्ती की बहू मदालसा शर्मा टीवी डेब्यू कर रही हैं। खबर के अनुसार मदालसा एक्ट्रेस अदिति गुप्ता को शो में रिप्लेस कर रही हैं। इस बारे में एक्ट्रेस ने अपनी बात भी रखी है।

मदालसा ने अदिति को रिप्लेस करने पर कहा है कि लोग मुझे कव्या के रूप में जानेंगे अदिति के रूप में नहीं। सीरियल के सीन्स को फिर से शूट किया गया है जो अदिति ने शूट किए थे। ये सीन्स अदिति के लॉकडाउन के पहले शूट हुए थे। लेकिन अब हेल्थ इशू बताकर अदिति ने शो छोड़ दिया है।

इसलिए टेक्निकली देखें तो ये रिप्लेसमेंट नहीं है क्योंकि लोग मुझे ही स्क्रीन पर काव्या के रोल में देखेंगे।अभी तक शो ऑनएयर नहीं हुआ है ना ही ये कैरेक्टर। तो ये पूरी तरह से नया किरदार है मेरे लिए भी और लोगों के लिए भी।

Exit mobile version