Site icon Buziness Bytes Hindi

भारत में सोने की डिमांड 3 महीने में 70 प्रतिशत घटी : WGC


भारत में सोने की डिमांड 3 महीने में 70 प्रतिशत घटी : WGC

भारत की गोल्ड डिमांड यानी सोने की मांग में भारी-भरकम गिरावट आयी है. वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (WGC) के अनुसार, अप्रैल—जून तिमाही में देश में सोने की डिमांड 70 फीसदी गिरकर 63.7 टन रह गई. इसकी अहम वजह कोरोना के चलते लागू लॉकडाउन है. 2019 की इसी अवधि में देश में सोने की डिमांड 213.2 टन रही थी. WGC की ओर से जारी ‘Q2 Gold Demand Trends’ रिपोर्ट के अनुसार वैल्यू टर्म में सोने की डिमांड इस साल दूसरी तिमाही में 26,600 करोड़ रुपये की ​रही. जो 2019 की दूसरी तिमाही के 62,420 करोड़ रुपये के मुकाबले 57 फीसदी कम है.

WGC के अनुसार, 2020 की दूसरी तिमाही में कुल निवेश मांग भी 56 फीसदी गिरकर 19.8 टन रही गई, जो पिछले साल इसी अवधि में 44.5 टन थी. वैन्यू में निवेश मांग की बात करें तो यह समीक्षाधाीन अवधि में 13,040 करोड़ रुपये से घटकर 8,250 करोड़ रुपये रह गई. इसी तरह, देश में रिसाइक्ल्डि सोना भी 64 फीसदी घटकर 13.8 टन रहा गया, जो कि 2019 की दूसरी तिमाही में 37.9 टन था.

WGC के अनुसार, महामारी के इस दौर में ज्वैलरी की मांग में अप्रत्याशित गिरावट आई है. इस साल अप्रैल से जून के दौरान ज्वैलरी की मांग 74 फीसदी गिरकर 44 टन रह गई. निवेश को लेकर हालांकि स्थिति कुछ बेहतर रही है. निवेश मांग में 56 फीसदी गिरावट आई. निवेशकों ने सेफ हैवेन के रूप में ज्यादातर सोने का रुख किया.

Exit mobile version