Site icon Buziness Bytes Hindi

भारत में 75,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा गूगल


भारत में 75,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा गूगल

नई दिल्ली: गूगल अगले 5 से 7 साल में भारत में 75,000 करोड़ रुपये का निवेश करने जा रहा है। गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने सोमवार को इसकी घोषणा की। यह निवेश भारत के डिजिटलीकरण के 4 प्रमुख क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करेगा। देश में आयोजित हो रहे छठे गूगल फॉर इंडिया इवेंट को संबोधित करते हुए पिचाई ने कहा कि यह नवीनतम कदम भारत के भविष्य और इसकी डिजिटल अर्थव्यवस्था में कंपनी के विश्वास का प्रतिबिंब है। पिचाई ने कहा कि आज मैं भारत के डिजिटलीकरण कोष की घोषणा करने के लिए उत्साहित हूं। अगले 5-7 वर्षों में हम भारत में 75,000 करोड़ रुपये या 10 बिलियन अमरीकी डालर का निवेश करेंगे।

उन्होंने कहा कि हर भारतीय को अपनी भाषा में सस्ती पहुंच और जानकारी को सक्षम करना, भारत की अनूठी जरूरतों के लिए नए उत्पादों और सेवाओं का निर्माण करना, व्यवसायों को सशक्त बनाना गूगल की प्रथमिकताओं में है। आप डिजिटल ट्रांसफारमेशन के जरिए सामाजिक क्षेत्रों जैसे स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और कृषि के लिए प्रौद्योगिकी और आर्टिफियल इंटेलिजेंसी का लाभ उठाएं।

Exit mobile version