बॉलीवुड को एक और सदमा, “पीके” और “रॉक ऑन” के एक्टर की डेथ

बॉलीवुडबॉलीवुड को एक और सदमा, “पीके” और “रॉक ऑन” के एक्टर की...

Date:


बॉलीवुड को एक और सदमा, “पीके” और “रॉक ऑन” के एक्टर की डेथ

  • ब्रेन कैंसर से पीड़ित साई गुंडेवर का यूएस में निधन

बीते दो महीनों में बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक के बाद एक आई निधन की खबर ने सभी को हिलाकर रख दिया है. अभिनेता इरफान खान, ऋषि कपूर, 25 सालों से आमिर खान के साथ काम कर रहे असिस्टेंट अमोस के बाद एक और निधन की खबर से बॉलीवुड सदमे में है.बॉलीवुड एक्टर साई गुंडेवर का अमेरिका में रविवार यानि 10 मई को निधन हो गया. 42 साल के साई का पिछले साल से अमेरिका के लॉस एंजेलिस में ब्रेन कैंसर का इलाज चल रहा था लेकिन अब वो जिंदगी की जंग हार गए. साई ने पिछले साल सोशल मीडिया पर अपनी बीमारी से जुड़े कई पोस्ट किए थे और अपनी फोटोज भी पोस्ट की थीं. इन तस्वीरों में पहले से बिलकुल अलग नजर आते थे. कैंसर के कारण उनके शरीर में आ रहे बदलाव इन तस्वीरों में साफ नजर आ रहे हैं.

7 महीने से सोशल मीडिया से थे दूर
साई पिछले करीब 7 महीने से सोशल मीडिया से दूर थे. उन्होंने आखिरी बार पिछले साल 25 अक्टूबर को एक पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने अपनी फोटो पोस्ट की थी.साईं के निधन के बाद महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने भी ट्वीट कर उनकी आत्मा की शांति की दुआ की है. महाराष्ट्र के गृह मंत्री ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘भारतीय फिल्म उद्योग ने प्रतिभाशाली अभिनेता खो दिया.’ बताते चले साईं ने ‘पीके’, ‘रॉक ऑन’, ‘डेविड’, ‘आई मी और मैं’, ‘बाजार’ और ‘लव ब्रेकअप जिंदगी’ जैसी फिल्मों में काम किया है. इन फिल्मों में साईं का छोटा सा किरदार रहा. फिल्मों से साईं को वो पहचान नहीं मिल सकी जितनी उन्हें ‘स्प्लिट्सविला’ से मिली. साल 2010 में साईं ‘स्प्लिट्सवि’ला में नजर आए थे जहां से उन्हें काफी पहचान मिली. इसके अलावा मराठी फिल्म ‘ए डॉट कॉम मॉम’ में भी साई नजर आ चुके हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...