बेबो फिर हुईं प्रेग्नेंट!

बॉलीवुडबेबो फिर हुईं प्रेग्नेंट!

Date:


बेबो फिर हुईं प्रेग्नेंट!

पीपिंगमून नाम की एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट की मानें तो बॉलीवुड बेबो उर्फ करीना कपूर खान दोबारा प्रेग्नेंट हो गई हैं और जल्द ही खुशखबरी सुना सकती हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि करीना कपूर खान के परिवार और इंडस्ट्री के चुनिंदा लोगों के अलावा यह खबर किसी को नहीं पता है। करीना कपूर खान का परिवार इस खबर को प्राइवेट ही रखना चाहता है।

करीना कपूर खान अगले साल आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा में मुख्य किरदार निभाती दिखाई देंगी। इस फिल्म की कुछ शूटिंग अभी बाकी है, जिसको करीना कपूर खान जल्द ही खत्म करने की सोच रही हैं। असल में करीना नहीं चाहती हैं कि उनकी प्रेग्नेंसी की वजह से मेकर्स को कोई परेशानी हो। उनका मानना है कि बेबी बम्प दिखने से पहले-पहले वो लाल सिंह चड्ढा को खत्म कर देंगी।

करीना कपूर खान की अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्ढा की बात की जाए तो यह सुपरहिट हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गम्प की आधिकारिक रीमेक होगी, जो साल 1994 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन अद्वैत चंदन कर रहे हैं, जो आमिर खान के साथ सीक्रेट सुपरस्टार जैसी फिल्म बना चुके हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...