Site icon Buziness Bytes Hindi

बिंदास पूनम पाण्डेय ने की शादी


बिंदास पूनम पाण्डेय ने की शादी

सोशल मीडिया की सनसनी मॉडल-एक्ट्रेस पूनम पांडे आखिरकार बॉयफ्रेंड सैम बॉम्बे के साथ शादी के बंधन में बंध गयीं । उनकी शादी की फोटो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही हैं। पूनम के फैंस एक्ट्रेस को शादी की बधाई दे रहे हैं।

शादी की जानकारी खुद पूनम ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करके दी है। इस तस्वीर में पूनम पारंपरिक अवतार में पति सैम के साथ नजर आ रही हैं। इसके साथ ही पूनम ने इस फोटो के कैप्शन में लिखा, अगले सात जन्म भी तुम्हारे साथ बिताना चाहती हूं।

पूनम पांडे ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी। बॉलीवुड में साल 2013 में फिल्म नशा से पूनम पांडे ने डेब्यू किया था। करीब 5 फिल्में कर चुकीं पूनम ने टीवी सीरियल में भी काम किया है। 2015 में उन्होंने एक टीवी शो किया था। बता दें कि पूनम पांडे 2011 में क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान चर्चा में आई थीं जब उन्होंने इंडिया टीम की जीत पर न्यूड होने का वादा कर दिया था।

Exit mobile version