बारिश के मौसम का असली मज़ा लेना है तो करें यहाँ की सैर…

रिलेशनशिपबारिश के मौसम का असली मज़ा लेना है तो करें यहाँ की...

Date:


बारिश के मौसम का असली मज़ा लेना है तो करें यहाँ की सैर…

न्यूज़ डेस्क : बारिश के आते ही मौसम पूरी तरह बदल जाता है. मिटटी की सोंधी सोंधी खुशबू मन को लुभाती है. चारों तरफ छाई हरियाली आँखों को ठंडक पहुँचाती है. जब बारिश की हलकी हलकी बुँदे हमारे चेहरे पर पड़ती है.

तो हर चहरे पर मुस्कान आजाती है. कुल मिला कर हम कह सकते है कि बारिश का मौसम एक खुशनुमा मौसम होता है. ऐसे में यदि आप बाहर कही सैर पर जाने की सोच रहे है तो इन तीन जगहों पर जरूर जाए.   

गोवा : मानसून में गोवा घूमने का मन तो हर किसी का करता है, आखिर यह जगह है ही इतनी खूबसूरत जगह।वैसे तो गोवा में हर सीजन में काफी भीड़ रहती है. लेकिन बारिश के मौसम में तो और ज्‍यादा यह जगह खूबसूरत हो जाती है. बारिश की फुहारों और ठंडी हवाओं में मस्‍त होकर यहां के बीच पर घूमना बहुत अच्‍छा लगता है.

शिलॉग, मेघालय : खूबसूरत हिल्‍स और वादियों के कारण शिलॉग को भारत का स्‍कॉटलैंड भी कहा जाता है. जुलाई के सीजन में घूमने के लिए ये परफेक्‍ट जगह है. हरियाली भरे हिल्‍स, वाटरफॉल और लेक्‍स इस जगह को बेहद सुंदर और दर्शनीय बनाती हैं. एक और चीज जो आपको यहां पर मिलेगी वो है मानसिक शांती. ऐसा इसलिए क्‍योंकि शहर के शोरगुल से ये काफी दूर बसा हुआ है.

ओरछा, मध्‍यप्रदेश : ये सिटी जंगलों के बीच बसी हुई है. यहां पर कई ऐतीहासिक प्‍लेसेस है और कई तरह के सुदंर बनावट वाले मंदिर भी हैं जो बारिश के मौसम में बेहद खूबसूरत लगते हैं. मध्‍यप्रदेश की सबसे मुख्‍य नदी बेतवा की सातों धाराएं ओरछा में आकर मिलती है जो पर्यटकों के लिए बड़ा ही अद्भूत नजारा है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...