Site icon Buziness Bytes Hindi

बायोकॉन की कार्यकारी अध्यक्ष किरण मजूमदार शॉ कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी


बायोकॉन की कार्यकारी अध्यक्ष किरण मजूमदार शॉ कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

नई दिल्ली: देश की चुनिंदा फार्मा कंपनियों में शुमार बायोकॉन लिमिटेड की कार्यकारी अध्यक्ष किरण मजूमदार शॉ भी कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं। उन्होंने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है।

किरण मजूमदार शॉ ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘मुझे कोरोना वायरस जांच में पॉजिटिव पाया गया है। हल्के लक्षण हैं। मुझे उम्मीद है कि यह जल्द ठीक हो जाएगा।’

किरण मजूमदार शॉ ने कोरोना वायरस का दुनिया का पहला सुरक्षित टीका विकसित करने के रूस के दावे पर क्लीनिकल परीक्षणों में आंकड़ों के अभाव का हवाला देते हुए सवाल खड़ा किया था।

बायोकॉन लिमिटेड की कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा था कि दुनिया ने मास्को के गामालेया रिसर्च इंस्टीट्यूट के पहले और दूसरे दौर के क्लीनिकल परीक्षणों पर कोई आंकड़ा नहीं देखा है।

Exit mobile version