बहराईच में सौतेली माँ निकली बेटी की हत्यारिन

उत्तर प्रदेशबहराईच में सौतेली माँ निकली बेटी की हत्यारिन

Date:


बहराईच में सौतेली माँ निकली बेटी की हत्यारिन

  • पुलिस ने हत्यारोपी दो युवको को दबोचा
  • हत्या मे प्रयुक्त बाइक व दो मोबाइल सेट बरामद
  • माॅ ने रचा था सौतेली बेटी की हत्या का षडयन्त्र
  • प्रसव के चलते नही हो सकी आरोपी महिला की गिरफ्तारी
  • दो दिन पूर्व बरामद अज्ञात बालिका के शव का प्रकरण

बहराइच: थाना विशेश्वरगंज पुलिस ने ग्राम लखनगोण्डा मे विगत दिनो बरामद हुई अज्ञात बालिका के शव के प्रकरण की गुत्थी सुलझाकर दो हत्यारोपियो को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या मे प्रयुक्त बाइक व दो मोबाइल सेट भी कब्जे मे ले लिये। पुलिस के अनुसार मृतक बालिका की सौतेली माॅ ने ही उसकी हत्या कराई थी, जिसे प्रसव होने के चलते गिरफ्तार नही किया जा सका।

प्राप्त सूचना के अनुसार विगत दिनो ग्राम लखनगोण्डा मे एक अज्ञात बालिका का शव खड्ड किनारे बरामद हुआ। जिसके सम्बन्ध में ग्राम प्रधान गुनीराम पुत्र राम धीरज की तहरीर पर पुलिस ने मु0अ0सं0-392/2020 धारा-302, 201 भादवि0 के तहत केस दर्ज कर एसओजी व सर्विलांस टीम की मदद से क्षेत्रीय पुलिस टीम जांच मे जुट गई। सर्विलांस टीम व क्षेत्राधिकारी पयागपुर के निर्देशन में टीम अज्ञात बालिका का पता लगाया। विवेचना से ज्ञात हुआ कि मृतक बालिका का नाम फलक पुत्री रिजवान नि0ग्रा0 राजापुरवा कहला तेंदुआ थाना खरगूपुर, गोण्डा है।

पुलिस को विवेचना के दौरान मृतका की सौतेली मां रुकशाना व इकरार उर्फ ननके पुत्र असगर खां नि0ग्रा0 बखरिया थाना कौडिया, जिला गोण्डा की वारदात के दो दिनो के दौरान बातचीत होने की पुष्टि हुई और एक अन्य युवक नूरेआलम पुत्र काबू खां नि0ग्रा0 झालाबखरिया दा0 सिसइया थाना कौडिया, जिला गोण्डा का भी मोबाइल लोकेशन घटनास्थल पर मिला। जिसके बाद पुलिस ने दोनो अभियुक्तो को हत्या में प्रयोग बाइक सं0-यूपी-43, डब्लू-6911 व दो मोबाइल के साथ नकही नाला के निकट गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस छानबीन करने से स्पष्ट हो गया कि मृतका की सौतेली माॅ रुकशानाने ही फलक की हत्या का षडयंत्र किया गया तथा हत्या इकरार और नूरेआलम के द्वारा 50 हजार रूपयो के लालच में आकर बालिका की हत्या की गयी। आरोपी महिला रूकशाना को प्रसव होने के कारण उसकी गिरफ्तारी नही की जा सकी। उसके विरूद्ध कार्यवाही अकब से की जायेगी। गिरफ्तारी टीम में थाना विशेश्वरगंज प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, व0उ0नि0 शेषमणि पाण्डेय, का0 अवधेश कुमार वर्मा, का0 दिनेश चन्द्र मिश्रा, का0 विनित कुमार, का० राजन गौड़, का0 रणजीत यादव व म0का0 अंजू गौड़ शामिल रहे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...