Site icon Buziness Bytes Hindi

बसे चलने लगी पर नहीं मिल रहे यात्री


बसे चलने लगी पर नहीं मिल रहे यात्री

मेरठ में भैंसाली और सोहराब गेट बस अड्डे से रोडवेज बसों का संचालन सोमवार से शुरू हो गया. सुबह 8 बजे से बसों का संचालन शुरू किया गया.हालांकि सोमवार को मेरठ में संपूर्ण लॉकडाउन रहता है, इसलिए यात्रियों की संख्या बहुत कम देखी गई. खड़े होकर यात्रा करने की अनुमति नहीं दी गई है.

लॉकडाउन में डीएम से ली परमिशन
सोमवार और गुरुवार को संपूर्ण लॉकडाउन रहता है. इसलिए इसलिए मुख्यालय के आदेश के बाद आरएम नीरज सक्सेना और सेवा प्रबधंक एसएल शर्मा ने बताया कि उन्होंने डीएम से इस संबंध में बातचीत की. डीएम की परमिशन मिलने के बाद बसों का संचालन शुरू किया गया.

802 बसों का विशाल बेड़ा
मेरठ परिक्षेत्र में रोडवेज के पास 802 बसों का विशाल बेड़ा है.एसएल शर्मा ने बताया कि बसों की 52 सीटों पर 52 यात्री बैठ सकेंगे.आरएम नीरज सक्सेना ने बताया कि यात्रियों को बस अड्डे के एक ही गेट से इंट्री दी गई. इंट्री गेट पर ही हाथों को सैनिटाइज कराया जा रहा है. परिचालक को आधा लीटर की बोतल गई है जिससे वह रास्ते में बैठने वाले यात्रियों का हाथ सैनिटाइज करा सके.

भैंसाली बस अड्डा , मेरठ 

अभी यूपी के लिए ही
बस सेवा फिलहाल उत्तर प्रदेश के जनपदों के लिए फिलहाल शुरू की जाएगी. दिल्ली और उत्तराखंड जाने वाली अंतरराज्यीय बस सेवा नहीं शुरु की गई है.कोविड-19 और सोमवार को मेरठ में फुल लॉकडाउन की वजह से बहुत कम संख्या में यात्री बस अड्डों पर नजर आए.

जनशताब्दी सिटी स्टेशन पहुंची
सिटी स्टेशन से सोमवार को 70 दिनों के बाद सामान्य यात्री ट्रेनों का संचालन शुरुआत हो गई है. देहरादून से नई दिल्ली जाने वाली जनशताब्दी सोमवार को सुबह सवा नौ बजे पहुंच गई. गोल्डन टेंपल दो जून को आएगी.

Exit mobile version