बंगाल में पीएम मोदी की चुनावी रैली में होंगे सिर्फ 500 लोग

उत्तराखंडबंगाल में पीएम मोदी की चुनावी रैली में होंगे सिर्फ 500 लोग

Date:


बंगाल में पीएम मोदी की चुनावी रैली में होंगे सिर्फ 500 लोग

नई दिल्ली: देश में कोरोना के बेतहाशा बढ़ते मामलों के बीच भारतीय जनता पार्टी ने एक बड़ा फैसला लिया है. इस फैसले के तहत पश्चिम बंगाल चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की किसी भी बड़ी रैली का योजन नहीं होगा।

खड़े हो रहे थे चुनावी भीड़ पर सवाल
दरअसल जिस तरह कोरोना के मामले आ रहे उसको देखते हुए राजनितिक दलों और नेताओं पर चुनावी प्रचार में जुटाई जा रही भीड़ पर लगातार सवाल खड़े किए जा रहे हैं। राहुल गाँधी ने इस बारे पहल करते हुए पश्चिम बंगाल में अपनी चुनावी रैलियों का कार्यक्रम रद्द कर दिया और दूसरे राजनीतिक दलों से भी ऐसा करने को कहा जिसके बा आज ममता बनर्जी ने भी कोलकाता में चुनाव प्रचार न करने और राज्य के दूसरे ज़िलों में भी रैलियों के समय में कटौती की घोषणा की। अब भारतीय जाता पार्टी ने भी इस बारे में क़दम उठाया है और फैसला किया है कि पश्चिम बंगाल में अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आयोजित होने वाली किसी भी रैली में 500 से ज्यादा लोग शामिल नहीं होंगे।”

अब सिर्फ 500 लोग
भाजपा ने जारी किए अपने आदेश में कहा, “कोरोना संक्रमण को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि केवल 500 से अधिक लोगों के साथ छोटी सार्वजनिक बैठकें पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी और अन्य केंद्रीय मंत्रियों द्वारा की जाएंगी। ये सभी सार्वजनिक बैठकें कोरोना के दिशानिर्देशों के साथ खुली जगहों पर आयोजित की जाएंगी।”

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...