Site icon Buziness Bytes Hindi

फुटबॉल में अभी भी छोटे करियर के बारे में सोच रहे हैं बोल्ट


फुटबॉल में अभी भी छोटे करियर के बारे में सोच रहे हैं बोल्ट

मेलबर्न।आठ बार के ओलंपिक गोल्ड मेडल विजेता जमैका के दिग्गज धावक उसेन बोल्ट ने ऑस्ट्रेलिया की ए-लीग में सेंट्रल कोस्ट मरिनर्स के साथ अपने छोटे से फुटबॉल करियर को याद किया. उन्होंने कहा कि एक फुटबॉलर बनने के लिए उन्हेंं ऑस्ट्रेलिया में सही मौके नहीं मिले. मैंने इसे वैसा नहीं किया, जैसा कि मैं इसे करना चाहता था, लेकिन यह ऐसा कुछ है जो मुझे लगता है कि अच्छा होता. लेकिन यह उन चीजों में से एक है जिन्हेंं आप याद करते हैं और बस आगे बढ़ते हैं.

अभी भी जिंदा है फुटबॉल
बोल्ट ने स्वीकार किया कि वह अभी भी फुटबॉल मैदान के अंदर अपने छोटे से करियर के बारे में सोचते हैं क्योंकि वह इस खेल के बड़े प्रशंसक हैं. उन्होंने कहा, ‘मैं कभी-कभी इसके बारे में सोचता हूं कि यह काम उस तरह से नहीं हो पाया, जिस तरह से मैं चाहता था क्योंकि फुटबॉल कुछ ऐसा है, जिसे मैं प्यार करता हूं.

वल्र्ड चैंपियनशिप के बाद संन्यास
गौरतलब है कि बोल्ट ने 2017 लंदन विश्व चैंपियनशिप में 100 मीटर स्पर्धा में तीसरे स्थान पर आने के बाद अपने शानदार करियर को अलविदा कह दिया था. इसके बाद उन्होंने पेशेवर फुटबॉल में हाथ आजमाया. उन्होंने अक्टूबर 2018 में ऑस्ट्रेलिया-ए लीग की टीम सेंट्रल कोस्ट मरिनर्स के साथ अभ्यास किया था और कुछ दोस्ताना मैच भी खेले. कुछ महीनों के बाद बोल्ट ने घोषणा की थी कि उनका खेल अब खत्म हो गया है.

Exit mobile version