Site icon Buziness Bytes Hindi

प्रभास राम की सीता बनने को कृति सैनन उत्साहित


प्रभास राम की सीता बनने को कृति सैनन उत्साहित

कृति सैनन के पास इस समय शानदार प्रोजेक्ट्स की भरमार हैं जिसमें सबसे ज़्यादा उत्साहित फैन्स ओम राउत की फिल्म आदिपुरूष के लिए हैं। इस फिल्म में कृति सैनन सीता के किरदार में दिखाई देंगी।इस फिल्म के बारे में बात करते हुए कृति सैनन ने बताया कि वो इस फिल्म के लिए बेहद उत्साहित हैं और ये उनके अब तक के करियर का सबसे खास प्रोजेक्ट है। कृति ने बताया कि फिल्म के बारे में हर चीज़ वो खूब इंजॉय कर रही हैं और ये फिल्म कृति के लिए एक नया अनुभव है।

कृति ने ये सारी बातें अपने फैन्स के साथ एक ट्विटर चैट के दौरान की। कृति ने ओम राउत से गुज़ारिश भी कर डाली कि वो जल्दी से जल्दी फिल्म की शूटिंग वापस शुरू करें। वहीं अपनी एक और फिल्म मिमी के बारे में बात करते हुए कृति ने बताया कि जल्दी ही घोषणा होगी जिसके बारे में वो अभी कुछ नहीं बता सकतीं।

गौरतलब है कि हाल ही में एक इंटरव्यू में कृति सैनन ने कहा था कि वो खुद को भाग्यशाली मानती हैं कि इतने छोटे से करियर में उन्हें इतनी अलग अलग भूमिकाएं करने का मौका मिला। वो मानती हैं कि उन्होंने इन सभी को एक चैलेंज की तरह लिया। और उम्मीद करती हैं कि फैन्स की उम्मीदों पर वो खरी उतरी हों।

Exit mobile version