पेट्रोल पम्प पर लूट करने मेंं विफल रहने पर सैल्समैन को मारी गोली

मेरठ रीजनपेट्रोल पम्प पर लूट करने मेंं विफल रहने पर सैल्समैन को मारी...

Date:


पेट्रोल पम्प पर लूट करने मेंं विफल रहने पर सैल्समैन को मारी गोली

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, बदमाशों की तलाश में जुटी है पुलिस

मुजफ्फरनगर जनपद में अचानक से आई अपराधों की बाढ़ के बीच आज दिन दहाड़े बुढ़ाना में बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर लूट का प्रयास किया , विरोध करने पर बदमाशों ने सेल्समैन को गोली मार दी और मोके से फरार हो गए। उधर घायल सेल्समैन को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसे गम्भीरता के चलते मेरठ रैफर कर दिया गया है। उधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश में काफी भागदौड़ की मगर देर शाम तक भी पुलिस को कोई सफलता नही मिली है।

बुढ़ाना कोतवाली अंतर्गत गांव जौला के पास पैट्रोल पम्प का है जहां आज दोपहर को बाईक सवार दो बदमाशों ने तेल लेने के बहाने से पैट्रोल पम्प पर लूट की घटना को अंजाम देना चाहा लेकिन सेल्समैन के विरोध करने पर बदमाशों ने सेल्समैन को तमंचो से गोली मार दी और उसकी जेब से रुपये निकालकर मोके से फरार हो गए जिसका लाईव नजारा पैट्रोल पम्प पर लगे सी सी टी वी कैमरे में भी कैद हो गया है बदमाशों द्वारा सेल्समैन से कितनी नगदी लूटी गई है इसका अभी तक कुछ पता नही चल पाया है ।

दिनदहाड़े पेट्रोल पंप पर गोली चलने से मचा आस पास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया राहगीरों एंव पैट्रोल पम्प पर तैनात अन्य कर्मचारियों की सूचना पर पुलिस विभाग में भी हड़कंप मच गया आनन फानन में पहुंची स्थानीय पुलिस ने जहां घायल को इलाज के लिए मु0 नगर भेज दिया तो वहीं क्षेत्र में नाकेबंदी करते हुए फरार बदमाशों की तलाश के लिए भाग दौड़ की मगर देर शाम तक पुलिस को सफलता नही मिली उधर जिला अस्पताल से भी घायल को मेरठ रैफर कर दिया गया है घायल सेल्समैन का नाम अमित पुत्र राजपाल निवासी गांव राजपुर गढ़ी थाना बुढ़ाना बताया जा रहा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related