Site icon Buziness Bytes Hindi

पाकिस्तान में हिंदू विधायक और सिंध प्रांत के गवर्नर को हुआ कोरोना


पाकिस्तान में हिंदू विधायक और सिंध प्रांत के गवर्नर को हुआ कोरोना

इस्लामाबादः पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक वरिष्ठ हिंदू विधायक के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुयी है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

सिंध विधानसभा के सदस्य राणा हमीर सिंह 2018 में पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के टिकट पर थारपार्कर जिला से निर्वाचित हुए थे। थारपार्कर के उपायुक्त शहजाद ताहिर ने संवाददाताओं को बताया कि सिंह के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुयी है।

सिंह अमरकोट के 26वें राणा हैं। उनके पिता राणा चंद्र सिंह 1990 के दशक में पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के मंत्रिमंडल में मंत्री थे। इस बीच, पाकिस्तान में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 14,885 तक पहुंच गए। इनमें से 327 लोगों की मौत हो चुकी है।

पाकिस्तान के सिंध प्रांत के गवर्नर इमरान इस्माइल कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। इस्माइल प्रधानमंत्री इमरान खान के बेहद करीबी सहयोगी हैं। सत्तारूढ़ पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के वरिष्ठ नेता इस्माइल ने कहा कि वह संक्रमण को मात देने के लिए तैयार हैं।

उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘मैं कोरोना वायरस से संक्रमित हो गया हूं…अल्लाह हमें इस महामारी से लड़ने की ताकत दे। ’’ प्रधानमंत्री खान और उनकी पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने गर्वनर के जल्द ठीक होने की कामना की है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘कामना है कि गवर्नर इमरान इस्माइल जल्द ठीक हो जाएं। अल्लाह उन्हें इससे मुकाबला करने की ताकत प्रदान करे। ’’

Exit mobile version