Site icon Buziness Bytes Hindi

पाकिस्तान की शर्मनाक हार पर कामरान अकमल का शानदार कटाक्ष


पाकिस्तान की शर्मनाक हार पर कामरान अकमल का शानदार कटाक्ष

नई दिल्ली: कामरान अकमल ने पाकिस्तान टीम पर निशाना साधते हुए कहा कि मेरी समझ से बाहर है कि एक ऐसी टीम जिसने हाल ही में साउथ अफ्रीका को पीटा हो और इनफॉर्म में हो और इंग्लैंड की दूसरे दर्जे की टीम के सामने इतनी बुरी तरह से हार जाये।

अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कामरान अकमल ने कहा,’मुझे समझ नहीं आ रहा कि हमारा प्रदर्शन किस तरफ जा रहा है। इसे दिन ब दिन बेहतर होना चाहिये था जिसकी पूरी टीम पीएसएल खेलने के बाद और साउथ अफ्रीकी टीम को पीटने के बाद आत्म-विश्वास से भरी हुई थी। हार और जीत तो मैच का पहलू होता है लेकिन आपने मैच के दौरान जो कैरेक्टर दिखाया वो मायने रखता है। टीम का न तो क्रिकेट और न ही सेलेक्शन प्रक्रिया सही रही।’

गौरतलब है कि टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने मैच की पहली 3 गेंदों में अपने 2 विकेट खो दिये। इंग्लैंड के लिये शाकिब महमूद ने पाकिस्तान के टॉप ऑर्डर को बिखेरने का काम किया और दूसरे छोर से लुईस ग्रेगरी ने कमर तोड़ने का काम किया।

इसके बाद पाकिस्तान की टीम को जल्दी झटकों से उबर नहीं सकी और 35.2 ओवर्स में 141 रन पर सिमट गई। जवाब में डेविड मलान और जैक क्राउली ने नाबाद अर्धशतक लगाकर 22 ओवर में ही मैच को खत्म कर दिया और 9 विकेट से जीत हासिल की। पाकिस्तान के लिये 52 टेस्ट, 157 वनडे और 28 टी20 मैच खेलने वाले कामरान अकमल ने कहा कि ऐसा लगा मानों श्रीलंका कभी इंग्लैंड छोड़कर ही नहीं गई।

कामरान अकमल ने कहा,’पाकिस्तान ने जिस तरह से क्रिकेट खेला ऐसा लगा मानों श्रीलंका की टीम इंग्लैंड दौरे से वापस गई ही नहीं है। ऐसा लगा कि इंग्लैंड की टीम श्रीलंका के खिलाफ ही खेल रही है। इंग्लैंड की टीम ने वो कर के दिखाया जो पाकिस्तान को करना चाहये था और विपक्षी टीम को 141 रन पर समेट दिया। बेन स्टोक्स ने शानदार कप्तानी की। इंग्लैंड की टीम में कई सारे नये गेंदबाज थे लेकिन इसके बावजूद उन्होंने पाकिस्तान की जानदार बल्लेबाजी को 141 पर समेट दिया। अगर हमने 250 रन बनाये होते तो शायद दबाव बना पाते, हमारे पास शानदार गेंदबाजी अटैक है। ग्रेगरी ने इंग्लैंड के लिये नई गेंद से वो करके दिखाया जो हम नहीं कर सके। ‘

आपको बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवर्स की सीरीज में श्रीलंका की टीम एक भी मैच नहीं जीत पाई। पहले उसे टी20 सीरीज में 3-0 से हार का सामना करना पड़ा तो वहीं वनडे सीरीज में 2-0 से हार मिली।

Exit mobile version