Site icon Buziness Bytes Hindi

पांच बार हनुमान चालीसा के पाठ से भाग जायेगा कोरोना: प्रज्ञा ठाकुर


पांच बार हनुमान चालीसा के पाठ से भाग जायेगा कोरोना: प्रज्ञा ठाकुर

भोपाल: देश में बेक़ाबू कोरोना वायरस को काबू में लाने के लिए भाजपा नेता तरह तरह के उपाय बता रहे हैं| इस कड़ी में बीजेपी की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर का नाम भू जुड़ गया है| प्रज्ञा ठाकुर ने कोरोना को खत्म करने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करने का आग्रह किया है. बीजेपी सांसद ने शनिवार को लोगों से 5 अगस्त तक दिन में पांच बार हनुमान चालीसा का पाठ करने के लिए कहा है. उनका मानना है कि इससे कोरोना महामारी दुनिया से समाप्त हो जाएगी.

आध्यात्मिक प्रयास
भोपाल से बीजेपी की सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने ट्वीट में लिखा, “आइए हम सब मिलकर कोरोना महामारी को समाप्त करने के लिए लोगों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना के लिए एक आध्यात्मिक प्रयास करें. आज 25 से 5 अगस्त तक प्रतिदिन शाम 7:00 बजे अपने घरों में हनुमान चालीसा का 5 बार पाठ करें. 5 अगस्त को अनुष्ठान का रामलला की आरती के साथ घरों में दीप जलाकर समापन करें.”

पापड़ खाने की सलाह
अभी जल्द मोदी सरकार के एक मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कोरोना के इलाज के लिए उनके द्वारा लांच किये गए पापड़ खाने की सलाह दी थी|

Exit mobile version