पश्चिम बंगाल में राकेश टिकैत ने भाजपा के खिलाफ खोला मोर्चा

फीचर्डपश्चिम बंगाल में राकेश टिकैत ने भाजपा के खिलाफ खोला मोर्चा

Date:


पश्चिम बंगाल में राकेश टिकैत ने भाजपा के खिलाफ खोला मोर्चा

कोलकाता: वादे के मुताबिक तीन कृषि कानूनों के खिलाफ सरकार की हठधर्मी का खुलासा करने राकेश टिकैत पश्चिम बंगाल पहुँच चुके हैं. कोलकाता के भवानीपोरा में आयोजित किसान महापंचायत में टिकैत ने भाजपा के खिलाफ वोट करने की अपील की। राकेश टिकैत ने कहा कि मैं नंदीग्राम जा रहा हूं, जहां मैं उन्हें बताऊंगा कि कैसे भाजपा किसानों को लूट रही है और एमएसपी नहीं दे रही है।

नंदीग्राम भी जायेंगे
मीडिया से बात करते हुए बीकेयू नेता ने कहा कि वह किसानों को संबोधित करेंगें।. उन्होंने कहा, मैं नंदीग्राम जा रहा हूं, जहां मैं उन्हें बताऊंगा कि कैसे भाजपा किसानों को लूट रही है और एमएसपी नहीं दे रही है। मैं पूरे बंगाल में जाऊंगा। क्या यहां पासपोर्ट की जरूरत है? मैं वोट न देने की अपील करूंगा।

भाजपा छोड़ किसी को भी करें वोट
किसान महापंचायत में टिकैत ने कहा कि आप भाजपा को वोट मत दीजिए, भले चाहे किसी और पार्टी को दे दीजिए। हम यहां क्रांतिकारियों की धरती से अपनी लड़ाई आगे बढ़ाने आए हैं। जब तक कानून वापसी नहीं, तब तक घर वापसी नहीं।

सिंगुर और आसनसोल में होगी महापंचायत
उन्होंने कहा कि पूरी सरकार दिल्ली छोड़कर बंगाल में चुनाव प्रचार करने में व्यस्त है। इसीलिए हमारे सारे नेता भी यहां पहुंच गए हैं। सरकार किसानों से बात नहीं कर रही। हम आंदोलन 8 और महीने चलाने के लिए भी तैयार हैं। जब सरकार आंदोलन वापस नहीं ले लेती, हमारा आंदोलन जारी रहेगा। बता दें कि रविवार (14 मार्च) को सिंगूर और आसनसोल में भी किसान महापंचायत करेंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अमृतसर एयरपोर्ट के पास दिखे संदिग्ध ड्रोन, 7 उड़ानें दिल्ली-चंडीगढ़ डायवर्ट

पंजाब के अमृतसर स्थित श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल...

मिर्जापुर द मूवी: हम पब्लिक का नहीं, पब्लिक हमारा इंतजार कर रही थी

पवन शर्मा अखिरकार Mirzapur: The Movie एक लंबे अर्से बाद...

एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका

एयरटेल ने अपने पोस्टपेड एडवांटेज क्लब के तहत मिर्जापुर:...