Site icon Buziness Bytes Hindi

परिचय-2021 में छात्र-छात्राओं ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां


परिचय-2021 में छात्र-छात्राओं ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां

पं. दीनदयाल उपाध्याय मैनेजमेंट काॅलेज में कार्यक्रम आयोजित
संस्थान निदेशक ने की छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना

मेरठ। पं. दीनदयाल उपाध्याय मैनेजमेंट काॅलेज, माल रोड में आज परिचय-2021 के उपलक्ष में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। समारोह का उद्घाटन संस्थान निदेशक डा.निर्देश वशिष्ठ द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया।


सुप्रिया द्वारा सरस्वती वंदना किये जाने के बाद छात्र-छात्राओं ने भारतीय व पश्चिमी नृत्यों से दर्शकों का मन मोह लिया। रिया आर्य, सुप्रिया, सलोनी एवं अदिति एंड ग्रुप की विभिन्न नृत्य शैली से दर्शक झूम उठे। मिस्टर फ्रेशर बीसीए के अक्षय व मिस फ्रेशर बीबीए की दमनदीप कौर रहीं। मंच का संचालन सलोनी, महिमा एवं कार्तिकेय ने किया। निर्णायक मंडल में डा. प्रदीप कुमार एवं शोभना सागर रहे।


संस्थान निदेशक डा.निर्देश वशिष्ठ ने समारोह के समापन पर छात्र-छात्राओं को निरंतर आगे बढने को प्रेरित किया। संस्थान के डीन डा.मनोज शर्मा तथा विभागाध्यक्ष डा.रोबिन्स रस्तोगी ने छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में अनुराग माथुर, आशुतोष भटनागर, अनुराधा त्यागी, आरती यादव, रूबी सिंह, डा.प्रदीप गुप्ता, विमल प्रसाद, अनुराग वर्मा, डा.नीरू चैधरी, डा.देवेश गुप्ता, सौम्य शर्मा, डा.रचना त्यागी, डा.प्रतिमा, डा.तबस्सुम, डा. अमित कुमार, गौरव शर्मा का विशेष सहयोग रहा।

Exit mobile version