पत्रकारों की समस्याओं का होगा प्राथमिकता पर निस्तारण: अनिल ढींगरा

मेरठ रीजनपत्रकारों की समस्याओं का होगा प्राथमिकता पर निस्तारण: अनिल ढींगरा

Date:


पत्रकारों की समस्याओं का होगा प्राथमिकता पर निस्तारण: अनिल ढींगरा

  • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिला स्तरीय स्थाई समिति की बैठक
  • सर्वसम्माति से हुआ निर्णय, वाहनों पर पत्रकार लिखकर ना चलें पत्रकार, एमवी एक्ट का है उल्लंघन

मेरठ। जिलाधिकारी अनिल ढींगरा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय स्थाई समिति की बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि कोई भी पत्रकार अपने दुपहिया व चार पहिया वाहन पर पत्रकार लिखकर न चले क्योंकि यह मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन है।

जिलाधिकारी ने कहा कि पत्रकारों की समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता पर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पत्रकारों के लिए सूचना संकुल बनाए जाने का निर्णय भी सरकार द्वारा लिया गया है।

बैठक में ऐसे पत्रकार जिनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है उनको मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना से लाभान्वित किए जाने की मांग पर जिलाधिकारी ने ऐसे पत्रकारों की सूची प्रशासनिक अधिकारियों व पत्रकारों के समन्वय से बनाये जाने के निर्देश दिए।

वहीं पूर्व पत्रकार दीपक उपाध्याय के सड़क दुर्घटना में मृत्यु पर उनके परिवार को सरकार से मुआवजा राशि दिलाए जाने के लिए प्रकरण को शासन स्तर पर संबंध संदर्भित करते हुए उसका फॉलोअप भी लेने के लिए कहा गया है ताकि पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाई जा सके।

समिति के सदस्य सचिव जिला सूचना अधिकारी आशुतोष चंदोला ने बताया कि जिला स्तर पर पत्रकारों एवं जिला प्रशासन के मध्य सौहार्दपूर्ण संबंध स्थापित करने तथा प्रेस की स्वतंत्रता को बरकरार रखने के उद्देश्य से जिला स्तर पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय स्थाई समिति का गठन किया जाता है जिसमें वरिष्ठता क्रम के आधार पर मान्यता प्राप्त पत्रकारों को समिति का सदस्य बनाया जाता है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इसके सदस्य होते हैं। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नगर अजय तिवारी, पुलिस अधीक्षक नगर अखिलेश नारायण सिंह, मान्यता प्राप्त पत्रकारों में पंकज मंगल, डॉ कामरान जुबेरी, मदन मौर्य, रवि बिश्नोई, अनिल जैन, प्रदीप मावी, मुनीष शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...