पत्नी का फुफेरे भाई से मजाक करना पति को नागवार गुजरा, पंचायत में हुई मारपीट

मेरठ रीजनपत्नी का फुफेरे भाई से मजाक करना पति को नागवार गुजरा, पंचायत...

Date:


पत्नी का फुफेरे भाई से मजाक करना पति को नागवार गुजरा, पंचायत में हुई मारपीट

मायके-ससुराल पक्ष ने एक-दूसरे के खिलाफ दी तहरीर

मेरठ। लिसाडी गेट क्षेत्र के हुमायूनगर में मायके व ससुराल पक्ष के लोगों में जमकर मारपीट व पथराव हुआ। मारपीट में दोनों पक्षो के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलो को डॉक्‍टरी के लिए जिला अस्पताल भेजा। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ दी तहरीर।

हुमायूनगर स्थित रसूलनगर में रहने वाले नफीस ने बताया कि उसके बेटे शाहजहान की शादी एक साल पहले रेशमा पुत्री बलले निवासी खत्तारोड मिया मौहममद नगर से हुई थी उसका बेटा शाहजहान बुधवार को पत्नी रेशमा को लेकर लकखीपुरा में शादी समारोह में गया था।

शादी समारोह में उसकी पत्नी अपने फुफेरे भाई गुलजार के साथ मजाक कर रही थी। पति को नागवार गुजरा वह पत्नी को लेकर घर आ गया। इसी बात को लेकर गुरूवार को दंपति में कहासुनी हो गयी पत्नी ने फोन कर मायके से परिजनों को बुला लिया दोनों पक्षों के लोगों में पंचायत होने लगी।

पंचायत में दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी। दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले मारपीट में दोनों पक्षो के पांच लोग घायल हो गये। वहीं लडकी पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद से ही शाहजहान बेटी के साथ मारपीट करता रहता है। गुरूवार की सुबहा भी रेशमा के साथ मारपीट कर दी। बेटी के साथ मारपीट की जानकारी पर वह पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट कर दी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related