न्यूजीलैंड की नई सनसनी काइल जैमिसन ने की विटोरी की बराबरी

स्पोर्ट्सन्यूजीलैंड की नई सनसनी काइल जैमिसन ने की विटोरी की बराबरी

Date:


न्यूजीलैंड की नई सनसनी काइल जैमिसन ने की विटोरी की बराबरी

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच खेली गई 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच क्राइस्टचर्च के मैदान पर खेला गया जहां पर कीवी टीम ने शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी के दम पर पाकिस्तान को एक पारी और 176 रनों से मैच को जीत लिया। कीवी टीम ने इसके साथ ही पाकिस्तान की टीम को 2 मैचों की सीरीज में सूपड़ा साफ कर दिया। कीवी टीम ने इससे पहले मैच में पाकिस्तान को 101 रनों से मात दी।

क्राइस्टचर्च में कीवी टीम के कप्तान केन विलियमसन ने दोहरा शतक लगाने का काम किया तो हेनरी निकोल्स और डैरिल मिचेल ने शतकीय पारियां खेली और 659 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। वहीं गेंदबाजी में कीवी टीम के लिये काइल काइल जैमिसन ने शानदार खेल दिखाया और 11 विकेट हासिल किये।

6 फुट 8 इंच लंबे इस कीवी गेंदबाज ने अपने छठे मैच में चौथी बार 5 विकेट हासिल करने का कारनामा किया। इस मैच की दूसरी पारी में 5 विकेट हासिल करने के साथ ही काइल काइल जैमिसन ने डैनियल विटोरी के बड़े और खास रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया।

काइल काइल जैमिसन न्यूजीलैंड के लिये दोनों पारियों में 5 विकेट हासिल करने वाले दूसरे गेंदबाज बन गये हैं। उनसे पहले यह कारनामा पूर्व कीवी कप्तान डेनियल विटोरी ने किया था जिन्होंने साल 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ चट्टगांव में यह कारनामा किया था। इसके साथ ही काइल जेमीसन कीवी टीम के लिये टेस्ट क्रिकेट की पहली 3 सीरीज में 5 विकेट लेने का कारनामा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गये। उनसे पहले यह रिकॉर्ड जैक क्रो के नाम दर्ज था।

गौरतलब है कि काइल काइल जैमिसन ने दूसरे मैच की पहली पारी में 21 ओवर गेंदबाजी की और 69 रन देकर 5 विकेट हासिल किये और दूसरी पारी में 48 रन देकर 6 विकेट किये। काइल जैमिसन ने पहली पारी में 8 मेडन ओवर फेंके तो वहीं दूसरी पारी में 6 ओवर मेडन गेंदबाजी की।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related