Site icon Buziness Bytes Hindi

नेहा कक्कड़ ने दिखाए नखरे


नेहा कक्कड़ ने दिखाए नखरे

नई दिल्ली: बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ अपने गाने के अलावा अपनी फोटो और वीडियो को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहती हैं. ऐसा हाल नेहा कक्कड़ के एक और वीडियो को लेकर भी देखने को मिल रहा है. इस वीडियो में नेहा विभोर परासर के गाने ‘प्यार नाल ‘ पर जबरदस्त अंदाज में एक्सप्रेशन देती नजर आ रही हैं. वीडियो में नेहा ने पिंक कलर का नाइट सूट पहना हुआ है. इस वीडियो में सिंगर के एक्सप्रेशन्स सबको खूब लुभा रहे हैं.

वीडियो को शेयर करते हुए सिंगर नेहा कक्कड़ ने कैप्शन में लिखा, “तू प्यार नाल मेनूं जी जी कहना सीख लई वे.” सिंगर का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है और फैन्स इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं. बता दें, हाल ही में नेहा कक्कड़ का एक और वीडियो वायरल हुआ था. इस वीडियो में बॉलीवुड की सिंगिंग क्वीन ‘निकले करंट ‘ गाने पर डांस प्रैक्टिस करती नजर आ रही थीं. फैन्स को नेहा का यह वीडियो खूब पसंद आया था.

नेहा कक्कड़ के वर्क फ्रंट की बात करें तो इन दिनों बॉलीवुड सिंगर ‘इंडियन आइडल’ जज कर रही हैं. इससे इतर हाल ही में नेहा कक्कड़ का गाना ‘दिल को करार आया ‘ रिलीज हुआ है, जिसने सोशल मीडिया पर धमाल मचाकर रख दिया है. इस गाने में सिद्धार्थ शुक्ला और नेहा शर्मा के रोमांटिक अंदाज ने फैंस का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी. इस गाने पर आए फैंस के कमेंट्स को देखकर कहा जा सकता है कि इसने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है.

Exit mobile version