Site icon Buziness Bytes Hindi

नेहा कक्कड़ ने बर्थडे पर मारी आँख, वायरल हुआ वीडियो


नेहा कक्कड़ ने बर्थडे पर मारी आँख, वायरल हुआ वीडियो

नई दिल्ली: बॉलीवुड में अपनी सिंगिंग से धूम मचाने वाली नन्ही नेहा कक्कड़ आज अपने 32वे जन्मदिन पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह सिंगिंग की जगह डांसिंग के जौहर दिखा रही हैं| नेहा सिंगिंग में जितनी माहिर हैं, उतना ही बेहतरीन डांस भी करती हैं. नेहा कक्कड़ के डांसिग वीडियो इंटरनेट पर आते ही छा जाते हैं. अब सिंगर का बर्थडे पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में नेहा कक्कड़ ‘आंख मारे ‘ सॉन्ग पर जबरदस्त अंदाज में डांस करती नजर आ रही है.

इस वीडियो में सिंगर नेहा कक्कड़ अपने डांस के जलबा बिखेर रही है. कोरियोग्राफर मेल्विन लुइस के साथ नेहा की जोड़ी काफी जबरदस्त लग रही है. वीडियो में नेहा ने पोलका डोटिड ब्लैक आउटफिट पहना हुआ है. नेहा कक्कड़ इस वीडियो में अपने अंदाज और स्टाइल से फैन्स को दीवाना बना रही हैं. वीडियो में नेहा के डांसिंग मूव्स भी काफी जबरदस्त लग रहे हैं.

Exit mobile version