Site icon Buziness Bytes Hindi

नेपोटिज्म फेल होने का सबसे बड़ा उदाहरण मैं हूं: तनीषा


नेपोटिज्म फेल होने का सबसे बड़ा उदाहरण मैं हूं: तनीषा

फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज्म को लेकर समय समय पर चर्चा होती रहती है। कुछ कलाकार इसे गलत मानते हैं और इसके विरोध में बयान देते हैं, तो कुछ का मानना है कि नेपोटिज्म हर जगह होता है। लेकिन वहीं, कुछ कलाकार हैं जो मानते हैं नेपोटिज्म कोई डिबेट का मुद्दा ही नहीं है, यहां जो टैलेंटेड है, वही टिकता है।

हाल ही में तनीषा मुखर्जी ने इस मुद्दे पर बात करते हुए इसे पूरी तरह से बकवास बताया। तनीषा ने कहा, “नेपोटिज़्म एक बकवास बहस है। ये सिर्फ एक फैंसी शब्द है जिसका लोग समय-समय पर इस्तेमाल करते रहते हैं। आज अगर आप इंडस्ट्री में मेहनत के साथ काम नहीं करेंगे तो आप नहीं दिखाई देंगे।”

अभिनेत्री ने आगे कहा, “मेरे एक साइड रानी मुखर्जी हैं, दूसरी तरफ अजय देवगन हैं, मेरी मां तनूजा हैं और काजोल मेरी बहन है। अयान मुखर्जी भी मेरे परिवार का हिस्सा हैं। तो जो भी नेपोटिज़्म पर बात करते हैं वो मुझे देख लें और फिर बात करें। मैं नेपोटिज्म फेल होने का सबसे बड़ा उदाहरण हूं।”

Exit mobile version