मुंबई: घरेलू शेयर बाजार में आज निचले स्तरों से आखिरी घंटों में जोरदार रिकवरी देखी गई। निफ्टी दिन के निचले स्तरों से करीब पौने 200 प्वाइंट सुधरकर 14,930 बंद हुआ। सेंसेक्स नीचे से 595 अंको की सुधार के साथ 50,395 के स्तर पर बंद हुआ। साथ ही निफ्टी बैंक भी नीचे से 751 सुधरकर 35,183 पर बंद हुआ। आज के सत्र में फार्मा, ऑटो, तेल-गैस शेयरों पर दबाव देखने को मिला। जबकि मेटल, IT, पावर, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शेयरों खरीदारी हुई।
कारोबार के अंत में सेसेंक्स 397 अंक यानी 0.78 फीसदी टूटकर 50,395.08 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं निफ्टी 101.45 अंक यानी 0.67 फीसदी की गिरावट के साथ 14,929.50 के स्तर पर बंद हुआ है। स्मॉल और मिडकैप शेयरों में भी बिकवाली देखने को मिली। मिडकैप 163 प्वाइंट गिरकर 23,952 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं बैंक निफ्टी 314 प्वाइंट गिरकर 35,183 के स्तर पर बंद हुआ है।

