Site icon Buziness Bytes Hindi

निघासन के पूर्व विधायक की हत्या


निघासन के पूर्व विधायक की हत्या

उनके बेटे को भी पीट-पीटकर किया अधमरा

पुलिस इलाज के लिए ले जाने के दौरान हार्ट अटैक आने की बात कह रही

लखनऊ ब्यूरो। सीएम योगी आदित्यनाथ यूपी में क्राइम रेशियो कम हो इसकी लगातार कोशिशों में जुटे है लेकिन ताबड़तोड़ वारदातों से ऐसा लग रहा है कि यह संभव नहीं हो पाएगा. क्योंकि यूपी में खाकी और खादी का असर खत्म होने की कगार पर दिख रहा है. ताजा मामला लखीमपुर खीरी से जुड़ा है. यहां की निघासन सीट से तीन बार विधायक रहे पूर्व विधायक निर्वेंद्र कुमार मिश्रा की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई. उनके बेटे को भी पीटा गया है. उसकी हालत गंभीर है.

हालांकि पुलिस का कहना है कि विवाद के दौरान पूर्व विधायक को हार्टअटैक पड़ा. इससे उनकी मौत हो गई.वहीं पूर्व विधायक के पुत्र ने उनकी पीट कर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है.सूचना पाकर पहुंची पुलिस पड़ताल में जुट गई है. इस मामले में पुलिस पर दबंगों से मिलीभगत का आरोप है. लखीमपुर खीरी की निघासन विधानसभा से निर्वेंद्र कुमार मिश्रा उर्फ मुन्ना तीन बार के निर्दलीय विधायक रहे हैं.

जमीन का विवाद सामने आया
लखीमपुर के थाना संपूर्णानगर क्षेत्र के त्रिकौलिया पढ़ुवा में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष रविवार को दिन में ही भिड़ गए.इसमें एक पक्ष पलिया का और दूसरा पक्ष पूर्व विधायक निर्वेंद्र कुमार मिश्रा उर्फ मुन्ना का है. यहां पर जमीन पर कब्जेदारी के विवाद के दौरान मारपीट भी हुई, जिसमें पूर्व विधायक के साथ भी धक्का-मुक्की हुई. इसी दौरान उनकी हालत बिगड़ी.उन्हेंं अस्पताल ले जाया जा रहा था रास्ते में ही उनकी मौत हो गई.बताया जाता है कि कई साल पहले पूर्व विधायक ने अपनी साढ़े तीन एकड़ जमीन किसी के हाथ बेची थी। जिसने जमीन खरीदी थी उसने जमीन की पैमाइश के लिए अर्जी डाली थी. इसकी पैमाइश हुई तो वह जमीन साढ़े तीन की जगह साढ़े चार एकड़ निकली. सारा मसला इसी बात पर फंसा हुआ था.पूर्व विधायक का कहना था कि उन्होंने जितनी जमीन बेची है उतने पर ही कब्जा हो, जबकि दूसरा पक्ष पूरी जमीन पर काबिज होना चाहता था. सारे फसाद की जड़ जमीन का एक टुकड़ा था जिसके कारण रविवार को विवाद हुआ और असमय ही लोकप्रिय पूर्व विधायक का निधन हो गया.

Exit mobile version