Site icon Buziness Bytes Hindi

नवाजुद्दीन व परिवार पर मुकदमा दर्ज


नवाजुद्दीन व परिवार पर मुकदमा दर्ज

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद के बुढाना निवासी प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी पिछले कई सालों से अपनी पत्नी आलिया को लेकर विवादों में चले आ रहे हैं, पिछले दिनों व्हाट्सएप पर नवाजुद्दीन को तलाक देने का मामला खूब चर्चा में आया जिससे नवाजुद्दीन की किरकिरी देश विदेश में हुई,

हाल ही में एक सनसनीखेज मामला उस समय सामने आया जब 27 जुलाई को मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में नवाजुद्दीन की पत्नी आलिया सिद्दीकी ने नवाजुद्दीन के साथ परिवार के पांच सदस्यों पर मुकदमा दर्ज कराया, वही तहरीर के अनुसार मुंबई पुलिस ने फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी, माताजी मेहरूनिसा सिद्दीकी व छोटे भाई मिनाझूदीन सिद्दीकी, फैजुद्दीन सिद्दीकी और अयाजुद्दीन सिद्दीकी के खिलाफ पुलिस ने तहरीर के अनुसार आईपीसी की धारा 354 और पास्को अधिनियम की अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है,

वही इस FIR में आलिया सिद्दीकी ने दिसंबर 2012 में दायर शिकायत के अनुसार उनकी बेटी के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी के छोटे भाई मिनाझूदीन सिद्दीकी ने छेड़छाड़ करने के साथ उसे अपने मोबाइल में अश्लील वीडियो दिखाने का आरोप लगाया है,

वही आलिया सिद्दीकी ने FIR में कहां है कि विरोध करने पर उसके साथ उसके भाइयों ने मारपीट की और माताजी ने गाली गलौज इसके बाद नवाजुद्दीन सिद्दीकी को मुंबई में आलिया सिद्दीकी ने पूरे मामले की बात बताई लेकिन फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपने करियर की बात कहते हुए मामले को दबा दिया, हालांकि फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन के परिवार का कहना है कि हमें पुलिस प्रशासन पर पूरा भरोसा है और इस पूरे मामले की पुलिस जो भी जांच करेगी हमें मंजूर है।

भाभी आलिया सिद्दीकी के द्वारा मुंबई में एफ आई आर दर्ज होने के बाद नवाजुद्दीन सिद्दीकी के छोटे भाई फैजुद्दीन सिद्दीकी ने सभी मामलों को बेबुनियाद बताया है, वही फैजुद्दीन सिद्दीकी का कहना 30 करोड़ की ब्लैक मेलिंग को लेकर भाभी आलिया सिद्दीकी ने मुकदमा दर्ज कराया है, वही फैजुद्दीन ने आरोप लगाते हुए कहा आलिया सिद्दीकी गैंग बनाकर लोगों से शादी करने के बाद उनसे तलाक के नाम पर करोड़ों रुपए लेती है और पूर्व में भी इनकी एक शादी हो चुकी है,

वही मुजफ्फरनगर पुलिस इस पूरे मामले पर जांच करें हमें पुलिस पर पूरा भरोसा है, लेकिन एफ आई आर में बुढाना स्थित फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के आवाज का बताया गया है 2012 का पूरा मामला, फैजुद्दीन सिद्दीकी का दावा 2011 में आलिया सिद्दीकी से नवाज़ुद्दीन सिद्धकी का तलाक हो गया था, बाद में फैजुद्दीन सिद्दीकी ने भाभी आलिया सिद्दीकी पर एक बड़ा आरोप भी लगाया है जिसमे उन्होंने नवाजुद्दीन के छोटे भाई समसुद्दीन से भी ढाई करोड रुपए लेने की बात

Exit mobile version