Site icon Buziness Bytes Hindi

नवाजुद्दीन के घर पूछताछ करने पहुंची पुलिस


नवाजुद्दीन के घर पूछताछ करने पहुंची पुलिस

बीवी द्वारा दर्ज मामले में शिकायत के संबंध में पूछताछ के लिए पहुंची पुलिस

मुजफ्फरनगर। बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के घर बुधवार को पुलिस पूछताछ के लिए पहुंची। नवाजुद्दीन सिद्दीकी मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना कस्बा के निवासी हैं पुलिस जब उनके घर पहुंची तो उनके मोहल्ले में हलचल मच गई। घर के बाहर भी काफी भीड़ जमा हो गई।

कोरोना संकटकाल के चलते नवाजुद्दीन सिद्दीकी मुंबई से अपने घर आए हुए हैं, पुलिस ने उनसे और उनके परिवार के अन्य लोगों से उनकी बीवी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत को लेकर पूछताछ की। फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है।

उनकी बीवी द्वारा की गई शिकायत उनके लिए लगातार परेशानी का सबब बनी हुई है। बुधवार को एक बार फिर से मुजफ्फरनगर स्थित उनके पैतृक आवास पर पुलिस उनसे पूछताछ करने के लिए पहुंची। पुलिस ने अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी से काफी देर तक पूछताछ की।

मामला उनकी बीवी की पुलिस शिकायत से जुड़ा हुआ है गत 27 जुलाई को नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बीवी आलिया सिद्दीकी ने मुंबई के वसोर्वा थाने में मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमें नवाजुद्दीन समेत परिवार के 5 सदस्यों को नामजद कराया गया था। जिसमें नवाजुद्दीन की मां और तीन भाई शामिल है।

ये मामला हाल ही में मुंबई से मुजफ्फरनगर की बुढ़ाना थाना पुलिस को ट्रांसर्फर किया गया है, क्योंकि दर्ज एफआईआर में घटना स्थल बुढाना स्थित नवाजुद्दीन सिद्दीकी का पैतृक घर दिखाया गया है। इसी सिलसिले में पुलिस आज पूछताछ करने के लिए उनके घर पहुंची थी।

आपको ये भी बता दें कि कोरोना काल के वक्त से ही नवाजुद्दीन अपने पैतृक घर पर आए हुए हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी का अपनी पत्नी आलिया के साथ काफी समय से विवाद चल रहा है।

कोरोना में लॉकडाउन के बाद नवाजुद्दीन अपने बुढ़ाना स्थित आवास पर आ गए थे कोरोना संकट के दौरान उन्होंने अपने खेतों पर भी खेती कर समय व्यतीत किया। इसी बीच उनकी पत्नी ने मुंबई में उनके व उनके परिजनों के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी थी।

Exit mobile version