नए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत हॉन्ग कॉन्ग के मीडिया टाइकून जिमी लाइ गिरफ्तार

इंटरनेशनलनए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत हॉन्ग कॉन्ग के मीडिया टाइकून जिमी...

Date:


नए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत हॉन्ग कॉन्ग के मीडिया टाइकून जिमी लाइ गिरफ्तार

हांगकांग: हॉन्ग कॉन्ग के मीडिया टाइकून जिमी लाइ को नए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। लोकतंत्र के समर्थक और चीन की कम्यूनिस्ट पार्टी के बड़े आलोचक माने जाने वाले जिमी लाइ को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। उन पर विदेशी ताकतों से ‘हाथ मिलाने’ के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

चीनी नेतृत्व पर उठा रहे थे सवाल
न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार लाइ की कंपनी नेक्स्ट डिजिटल दरअसल ऐपल डेली नाम से लोकतंत्र समर्थक अखबार छापती है। इसमें लगातार हॉन्ग कॉन्ग सरकार और चीनी नेतृत्व पर सवाल उठाए जाते रहे हैं। ऐपल डेली के मुताबिक 72 साल के लाई के खिलाफ अन्य देश से साझेदारी के आरोपों पर जांच की जा रही है।

दो बेटे भी गिरफ्तार
लाइ के अलावा उनके दो बेटों को भी कंपनी के बिजनेस मूल्यों का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। ऐसी भी रिपोर्ट है कि नेक्स्ट डिजिटल से जुड़े कई सीनियर कर्मचारियों से भी पूछताछ की गई है। हॉन्ग पुलिस की ओर से ट्वीट किया गया, ‘अभी तक 39 से 72 साल की उम्र के बीच के 7 लोगों को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून का उल्लंघन करने के शक में गिरफ्तार किया गया है।’

हांगकांग में लागू हो चूका है नया क़ानून
लाइ को इससे पहले पिछले साल फरवरी में भी एक विरोध-प्रदर्शन में हिस्सा लेने के बाद गिरफ्तार किया गया था। बता दें कि चीन ने इसी साल विवादास्पद राष्ट्रीय सुरक्षा कानून को मंजूरी दी है और ये अब लागू भी हो गया है। इस कानून के तहत अधिकारियों को हांगकांग में अलगाववादी गतिविधियों में शामिल लोगों पर कार्रवाई करने की अनुमति है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...

Airtel के सभी पोस्टपेड प्लान्स में अब फ्री इंटरनेशनल रोमिंग का फायदा

मेरठ : भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में...