Site icon Buziness Bytes Hindi

धोनी जैसा कोई नहीं: रोहित शर्मा


धोनी जैसा कोई नहीं: रोहित शर्मा

नई दिल्ली। महेंद्र सिंह धोनी पिछले साल से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं। उन्होंने भारत के लिए जो योगदान दिया वो कभी ना भूला पाने के लायक है। इस समय कोरोना वायरस के कारण भारतीय क्रिकेटर्स घर में आराम फरमा रहे हैं। हालांकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट की वापसी हो चुकी है। भारतीय खिलाड़ी ज्यादातर सोशल मीडिया पर समय बीता रहे हैं। रोहित शर्मा भी बाकी क्रिकेटरों की तरह ट्विटर पर फैंस के सवालों का जवाब देते नजर आए। इस दाैरान उन्होंने सुरेश रैना के उस बयान पर भी राय दी जिसमें रैना ने रोहित को अगला धोनी बताया था।

सेशन #AskRo में एक फैन ने पूछा, ‘रैना ने हाल में आपकी तुलना धोनी से की थी, क्या आप बता सकते हैं कि आपकी कप्तानी का सबसे अहम एलिमेंट क्या है और कैसे आप बाकी कप्तानों से अलग हैं?’ इस पर रोहित ने जवाब में कहा, ‘हां, मैं सुरेश रैना के इस कमेंट के बारे में सुन चुका हूं। एमएस धोनी अलग तरह खिलाड़ी हैं और कोई भी उनके जैसा नहीं हो सकता है। मेरा मानना है कि इस तरह की तुलना नहीं होनी चाहिए। हर एक व्यक्ति अलग है और उसकी मजबूती और कमजोरी अलग-अलग होती हैं।’

Exit mobile version