Site icon Buziness Bytes Hindi

धूम- चार की चोरनी बनेंगी दीपिका


धूम- चार की चोरनी बनेंगी दीपिका

यशराज फिल्म्स की सबसे स्टाइलिश एक्शन फ्रेंचाइजी ‘धूम’ की चौथी फिल्म का इंतजार दर्शकों के बीच काफी लम्बे समय से हो रहा है। ‘धूम 4’ को लेकर साल 2020 में कई बड़ी खबरें आईं जिनमें बताया गया कि बॉलीवुड के कौन-कौन से कलाकार इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा बन सकते हैं ? लेकिन फिल्म के निर्माताओं ने किसी भी खबर पर पक्की मुहर नहीं लगाई और आखिर में वो सभी खबरें झूठी साबित हुईं।

अगर ‘धूम 4’ को लेकर सामने आई ताजा रिपोर्ट की मानें तो इसमें दर्शकों को मेल चोर नहीं बल्कि फीमेल चोर नजर आएगी। एक वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार यशराज बैनर ने ‘धूम 4’ में दीपिका पादुकोण को स्टाइलिश चोरनी के रूप में पेश करने का फैसला किया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि दीपिका पादुकोण और यशराज बैनर के बीच लगातार बातचीत जारी है और इस समय दीपिका पादुकोण शूटिंग डेट्स को अपने कैलेंडर में फिट करने की कोशिश कर रही हैं। अगर सबकुछ ठीक रहता है कि ‘धूम 4’ की शूटिंग इस साल के अंत तक शुरू हो जाएगी।

दीपिका पादुकोण ने अपने सालों लम्बे करियर में कई बार एक्शन किया है लेकिन माना जा रहा है कि ‘धूम 4’ का एक्शन उनके फैंस को भी चौंकाकर रख देगा। इसमें वो हॉलीवुड स्तर के एक्शन सीन्स फिल्माती दिखेंगी।

Exit mobile version