दूसरे मैच के लिए टिकटों की बिक्री शुरू

स्पोर्ट्सदूसरे मैच के लिए टिकटों की बिक्री शुरू

Date:


दूसरे मैच के लिए टिकटों की बिक्री शुरू

दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच जारी 4 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच 13 फरवरी से चेपॉक के मैदान पर खेला जाना है जिसको लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। उल्लेखनीय है कि सीरीज के दूसरे मैच में दर्शकों की भी स्टेडियम में वापसी हो रही है जिसको लेकर तमिलनाडु क्रिकेट संघ ने टिकटों की बिक्री शुरू कर दी है। टीएनएसीए के सचिव आरएस रामास्वामी से मिली जानकारी के अनुसार 5000 दर्शकों की क्षमता वाले इस स्टेडियम में सिर्फ 50 फीसदी सीटों पर टिकटों की बिक्री की जायेगी। इसके साथ ही स्टेडियम में साल 2012 से बंद पड़े 3 स्टैंड ‘आई’, ‘जे’ और ‘के’ को भी खोला जा रहा है, जिसे 2012 में भारत-पाकिस्तान वनडे मैच के बाद अब तक नहीं खोला गया है।

एम चिदंबरम स्टेडियम के यह 3 स्टैंड 12 हजार दर्शकों को बिठाने की क्षमता रखते हैं। टीएनसीए और राज्य सरकार के बीच कुछ विवाद के चलते इन स्टैंड को सील कर दिया गया था जिसके बाद इस स्टेडियम को 2016 टी20 विश्व कप और आईपीएल 2019 के फाइनल मैच की मेजबानी से हाथ धोना पड़ा था।

गौरतलब है कि दूसरे टेस्ट मैच में दर्शकों की वापसी के साथ ही भारत तीसरा ऐसा देश बन जायेगा जिसने कोरोना वायरस की महामारी के बीच अपने स्टेडियम को दर्शकों के लिये खोला और किसी अंतर्राष्ट्रीय मैच का आयोजन किया। इस बीच टिकटों को बुक करने के लिये पेटीएम और इनसाइडर की वेबसाइट से या फिर एप का इस्तेमाल किया जा सकता है।

वहीं दर्शकों के लिये टिकटों का मूल्य 100 से 200 रुपये के बीच रखा गया है। सी,डी और ई स्टैंड की सीटों का दाम 100 रुपये, डी एवं ई की अपर, और एफ, जी, एच, आई, जे और के की लोवर सीटों का दाम 150 रुपये रखा गया है। जबकि आई, जे और के की अपर सीटों का दाम 200 रुपये है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related