दुनिया का ध्यान आकर्षित करता है ये देश इस खूबसूरत देश में घूमने का प्लान करें

रिलेशनशिपदुनिया का ध्यान आकर्षित करता है ये देश इस खूबसूरत देश में...

Date:


दुनिया का ध्यान आकर्षित करता है ये देश इस खूबसूरत देश में घूमने का प्लान करें

न्यूज़ डेस्क : अरे हम कही और की नहीं बल्कि बात कर रहे है दुबई की, जी हाँ दुबई अरबी संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की सात अमीरातों में से एक है। यह फारस की खाड़ी के दक्षिण में अरब प्रायद्वीप पर स्थित है।

दुबई की आबादी सबसे ज्यादा है और यह क्षेत्रफल में अबू धाबी के बाद दूसरी सबसे बड़ी अमीरात है। दुबई ने कई अभिनव, बड़ी निर्माण परियोजनाओं और खेल आयोजनों के माध्यम से दुनिया का ध्यान आकर्षित किया है।

इसे दुनिया में अलग तरह की खासियत और लग्जरी वाले शहर के रूप में जाना जाता है। दुबई ने करीब 50 साल के वक्त में ही खुद को दुनिया के सबसे अमीर शहरों में शामिल कर लिया है। दुबई यहां पर बनी इमारतें खूबसूरत आर्किटेक्चर के लिए मशहूर है। इस शहर को कारों के शौकीनों के लिए भी जाना जाता है। इसलिए यहां दुबई की पुलिस के पास भी दुनिया की कई महंगी कारें हैं।

दुबई में बहुत ही खास तकनीक के जरिए आर्टिफिशियल आइलैंड बनाए गए है और अभी भी यहां पर काम चल रहा है। यहां की सड़कों पर दौड़ने वाली महंगी कारों की संख्या बहुत ज्यादा है। आसमान में बादल रहने के दौरान दुबई का नजारा बहुत ही खूबसूरत दिखाई देता है। यहां पर देर रात तक दुकानें और मॉल खुले रहते हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...