Site icon Buziness Bytes Hindi

दीया मिर्जा ने फिर पहना लाल जोड़ा, वैभव रेखी संग रचाई शादी


दीया मिर्जा ने फिर पहना लाल जोड़ा,  वैभव रेखी संग रचाई शादी

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने 15 फरवरी को मुंबई बेस्ड बिजनेसमैन वैभव रेखी के साथ शादी रचा ली है। दीया मिर्जा शादी के लाल जोड़े में नजर आ रही हैं। वहीं उनके पति भी शेरवानी में सजे धजे दिख रहे हैं। दीया मिर्जा ने लंहगा न पहनकर साड़ी पहनना पसंद किया। दीया मिर्जा की ये साड़ी काफी खूबसूरत है जो कि उनपर काफी जच रही है।

बता दें साल 2019 में दीया मिर्जा ने अपने पूर्व पति साहिल से तलाक ले लिया था। दोनों ने आपसी सहमति के बाद अलग होने का फैसला लिया था। पिछले साल से ही वैभव रेखी संग दीया मिर्जा की रिलेशनशिप की खबरें सामने आ रही थीं।

शादी के बाद दीया मिर्जा और वैभव रेखी मीडिया से रूबरू हुए। दोनों ने साथ में फोटोज क्लिक करवाईं। 39 साल की दीया मिर्जा और वैभव रेखी की जोड़ी बहुत ही प्यारी लग रही है। दोनों हाथों में हाथ डाले नजर आए। दीया मिर्जा लाल जोड़े में दुल्हन बनीं बेहद खूबसूरत लग रही हैं। देखते ही देखते दीया की ढेर सारी फोटोज वायरल होने लगी।

दीया मिर्जा की शादी में आदिति रॉय हैदरी भी पहुंची। जिन्होंने जीजा वैभव के जूते भी छिपाए।

Exit mobile version