Site icon Buziness Bytes Hindi

दिल्ली सरकार डॉक्टर्स और स्वास्थ्यकर्मियों को करेगी पद्म अवार्ड से सम्मानित, केंद्र को भेजा नाम


दिल्ली सरकार डॉक्टर्स और स्वास्थ्यकर्मियों को करेगी पद्म अवार्ड से सम्मानित, केंद्र को भेजा नाम

दिल्ली सरकार ने स्वास्थ्यकर्मियों के सम्मान में एक बड़ा कदम उठाया है। केजरीवाल सरकार देश के सर्वोच्च पुरस्कार को स्वास्थ्यकर्मियों को दिए जाने के लिए केंद्र सरकार से इस बार आग्रह करने वाली है। केंद्र से आग्रह के बाद दिल्ली सरकार आम जनता से राय लेगी। इस बार पद्म अवार्ड के लिए मुख्यमंत्री केजरीवाल ने सिर्फ डॉक्टर्स और स्वास्थ्यकर्मियों के नाम केंद्र सरकार को भेजने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा, पद्म भूषण, पद्म विभूषण और पद्मश्री अवार्ड के लिए दिल्ली सरकार जिनके नाम केंद्र को भेजेगी , दिल्ली की जनता वह नाम बताएगी।

15 अगस्त तक दिल्ली का कोई भी नागरिक किसी भी डॉक्टर या स्वास्थ्यकर्मी का नाम padmaawards.delhi@gmail.com पर पूरी जानकारी के साथ भेज सकता है। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की अध्यक्षता में इसे लेकर सर्च एंड स्क्रीनिंग कमेटी बनाई गई है। 15 सितंबर से पहले स्क्रीनिंग के बाद ही वे नाम केंद्र को भेजे जाएंगे।

मीडिया से बातचीत के दौरान cm केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार एक मात्र सरकार है, जिसने कोरोना काल में लोगों की सेवा करते हुए शहीद हुए फ्रंटलाइन वर्कर्स व् स्वास्थ्यकर्मियों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये की सम्मान राशि प्रदान की है। सभी डॉक्टर्स और स्वास्थ्यकर्मियों का सम्मान करने अब यह सही समय है कि हम सब सभी डॉक्टर्स और स्वास्थ्यकर्मियों कितने शुक्रगुजार हैं?

कांग्रेस नेता मनीष तिवारी का बड़ा दावा, लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बड़ेगी लोकसभा सीटें

डिजिटल प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉक्टर, मेडिकल स्टाफ, स्वास्थ्यकर्मियों और पैरामेडिकल स्टाफ ने कोरोना काल में लोगों की बहुत सेवा की है। इन्होंने लोगों की जान बचाने के लिए अपनी जान को दांव में लगाया है। कई डॉक्टर और स्वास्थकर्मी जिन्हे मैं जानता हूं जो कई दिनों तक अपने घर तक नहीं गए। 24 घंटे रात-दिन मेहनत करके उन लोगों ने हमलोगों की जान बचाई है।

पंजाब के बाद कांग्रेस राजस्थान में सचिन पायलट और CM गहलोत के बीच की दूरियां खत्म करेगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि हर साल देश में कुछ चुनिंदा हस्तियों को भारत रत्न और पद्म अवार्ड से सम्मानित किया जाता है, जिन लोगों ने अपने क्षेत्र में बहुत अच्छा काम किया है। पद्म विभूषण और पद्मश्री, केंद्र सरकार इन अवार्ड के लिए जनता से भी नाम मंगवाती है और सभी राज्य सरकारों को भी अपने राज्य से किसी ऐसी हस्ती का नाम देना चाहें तो नाम भेजने को कहती है।अपनी तरफ से राज्य सरकारें भी पद्म अवार्ड के लिए केंद्र को नाम भेजती हैं। इस बार दिल्ली सरकार ने तय किया है कि पद्म अवार्ड के लिए वह केवल डॉक्टर्स और स्वास्थ्यकर्मियों के नाम ही भेजेगी।

Exit mobile version