Site icon Buziness Bytes Hindi

दिलीप कुमार के भाई का निधन


दिलीप कुमार के भाई का निधन

दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार के भाई असलम खान का 88 साल की उम्र में निधन हो गया है। कोरोना वायरस की वजह से वह पिछले कुछ समय से अस्पताल में भर्ती थे। मुंबई के लीलावती अस्पताल में शुक्रवार को उनका निधन हुआ।

दिलीप कुमार के छोटे भाई एहसान खान और असलम खान दोनों का COVID-19 टेस्ट हाल ही में पॉजिटिव आया था। रविवार को दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो ने कोरोनोवायरस पॉजिटिव का परीक्षण करने के बाद दोनों केा अस्पताल में भर्ती कराया था। एहसान खान की मौत से बॉलीवुड के साथ-साथ एक्टर का परिवार सदमे में है।

साल 2020 बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए काफी मनहूस रहा है। इस साल बॉलीवुड ने कई सितारों को खो दिया है। ऋषि कपूर, इरफान खान, सुशांत सिंह राजपूत, वाजिद खान और डायरेक्टर निशिकांत कामत के बाद अब दिलीप कुमार के छोटे भाई असलम खान के निधन की खबर आ रही है। दिलीप कुमार के एक और भाई इस समय अस्पताल में एडमिट हैं।

Exit mobile version