Site icon Buziness Bytes Hindi

थमी उड़ान, गिरा बाज़ार


थमी उड़ान, गिरा बाज़ार

मुंबई: कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में बिकवाली देखने को मिली है. कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान में बंद हुए हैं. निफ्टी कमजोर होकर 15050 के स्तर के तक आ गया है. सेंसेक्स फिर 51900 के नीचे बंद हुआ है. कारोबार के अंत में सेंसेक्स में करीब 599 अंकों की कमजोरी रही है और यह 50,846 के स्तर पर बंद हुआ है. वहीं निफ्टी भी 165 अंक कमजोर होकर 15081 के स्तर पर बंद हुआ है.

इसके पहले शेयर बाजार में लगातार तीन दिन तेजी रही थी. आज कारोबार में बैंक और फाइनेंशियल शेयरों में कमजोरी देखने को मिली है. मेटल और आईटी शेयरों पर भी दबाव देखने को मिला है. एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक आज के टॉप लूजर्स में शामिल हैं. जबकि अल्ट्राटेक सीमेंट और डॉ रेड्डीज आज के टॉप गेनर्स हैं. ग्लोबल संकेतों की बात करें तो बॉन्ड यील्ड बढ़ने से बुधवार को अमेरिकी बाजारों पर दबाव दिखा था. वहीं आज एशियाई बाजरों में बिकवाली देखने को मिली है.

आज लॉर्जकैप शेयरों में जमकर बिकवाली देखने को मिली है. सेंसेक्स 30 के 25 शेयर कमजोर होकर बंद हुए. टॉप लूजर्स की लिस्ट में HDFC, बजाज फिनसर्व, एलएंडटी, एक्सिस बैंक, HDFC बैंक, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक और एनटीपीसी शामिल हैं. वहीं, अल्ट्राटेक सीमेंट, डॉ रेड्डीज, एशियन पेंट्स, एचयूएल और मारुति टॉप गेनर्स की लिस्ट में हैं.

Exit mobile version