Site icon Buziness Bytes Hindi

तीन दिन तक सीवर टैंक में छिपाकर रखा था शव, बाद में गंदे नाले में ठिकाने लगाया


तीन दिन तक सीवर टैंक में छिपाकर रखा था शव, बाद में गंदे नाले में ठिकाने लगाया

प्रेमी के साथ मिलकर बेगम ने किया शौहर का कत्ल

बुलंदशहर। खुर्जा में बेगम ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर शौहर का कत्ल कर दिया। महिला ने पति के शव को तीन दिन तक सीवर टैंक में छुपाए रखा। बाद में शव को गंदे नाले में ठिकाने लगा दिया गया।

जानकारी के मुताबिक खुर्जा कोतवाली के तरीनान किला कोना निवासी नईम का शव 16 जुलाई को गंदे नाले में पड़ा मिला था। मृतक के गले में चुनरी का फंदा पड़ा हुआ था। पुलिस की शक के आधार पर नईम की पत्नी जीनत से पूछताछ की तो सच सामने आ गया। दरअसल मृतक की पत्नी जीनत के जुबेर से सबन्ध थे।
इसका नईम विरोध करता था। 16 जुलाई की रात को जीनत और उसके प्रेमी जुबेर ने सिर में नल का हत्था मारकर नईम की हत्या कर दी और शव को सेफ्टी टैंक में छिपा दिया। शव से जब दुर्गंध आने लगी तो दोनों ने नईम के शव को पास में एक गंदे नाले में फेंक दिया। पुलिस ने इस मामले में हत्यारोपी जुबैर और जीनत को गिरफ्तार कर आला कत्ल भी बरामद कर लिया है। एसएसपी संतोष कुमार के मुताबिक हत्यारोपी मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने हत्याकांड में इस्तेमाल किए गए आला कत्ल को भी बरामद किया है।

Exit mobile version