डक संचालक की हत्या, चाकू घोपे, गोली मारी, हाईवे पर मिला शव

मेरठ रीजनडक संचालक की हत्या, चाकू घोपे, गोली मारी, हाईवे पर मिला शव

Date:


डक संचालक की हत्या, चाकू घोपे, गोली मारी, हाईवे पर मिला शव

लहूलुहान हालत में मिला शव, पुलिस ने जांच शुरू की, जल्द खुलासे का दावा

बुलंदशहर। गुलावठी थाना क्षेत्र में डक संचालक की गोली और चाकू मारकर हत्या कर दी गई और हत्यारे फरार हो गए । आशंका जताई जा रही है कि किसी वारदात को अंजाम देने जा रहे बदमाशों ने डक संचालक को देख लेने पर हत्या कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से एक तमंचा खोखा कारतूस आदि बरामद किया है और मामले की जांच में जुटी है। गुलावठी कोतवाली क्षेत्र के गांव देवली में रहने वाले 60 वर्षीय डिप्टी सिंह गुलावठी में डक (वाहन धुलाई केंद्र) चलाते थे। मंगलवार की व सुबह डिप्टी सिंह का लहूलुहान शव हाईवे किनारे मिला। डिप्टी सिंह के शरीर पर चाकू और गोली के घाव थे।

दरअसल डिप्टी सिंह देर रात को रोजाना की तरह अपने घर से हाईवे किनारे बनी इसी डक पर आए थे, मगर सुबह चाय पीने के लिए जब वह घर नहीं पहुंचे तो परेशान परिजनों ने डिप्टी सिंह की तलाश शुरू की। डिप्टी सिंह का शव खेत में हाईवे किनारे मिला। डक के ताले टूटे थे। आशंका जताई जा रही है की चोर वारदात को अंजाम देने आए होंगे और डिप्टी सिंह को देख लेने पर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से खोखा कारतूस एक तमंचा बरामद किया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सीओ सिकंदराबाद गोपाल चौधरी ने बताया कि जांच की जा रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।

थाना क्षेत्र के गांव देवली निवासी डिप्टी उम्र 55 वर्ष पुत्र देवी सिंह गांव से करीब आधा किलोमीटर की दूरी पर डग चलाते थे। सोमवार शाम को वह घर से खाना खाकर डक पर सोने के लिए आए थे। देर रात को अज्ञात लोगों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक के शरीर पर चाकू के निशान भी बताए जा रहे हैं। मंगलवार सुबह जब वह चाय पीने के लिए घर पर नहीं पहुंचे तो उनका पुत्र राहुल डक पर आया जहां उसने देखा कि डक पर उनकी चप्पल और एक कारतूस पढ़ा हुआ था। वहीं पर खून के निशान थे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related