- कल से पटरी पर दौड़ेगी ट्रेन उत्तर प्रदेश के इन 4 स्टेशनों पर रुकेंगी 12 ट्रेनें
न्यूज़ डेस्क : लॉकडाउन के बीच कल यानी 12 मई से ट्रेनों का संचालन रेलवे शुरू कर रहा है. फिलहाल रेलवे ने 15 रूटों पर ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. ये सभी ट्रेनें नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से रवाना होंगी और फिर इनकी वापसी भी नई दिल्ली होगी. ये सभी 15 जोड़ी ट्रेनें (अप एंड डाउन मिलाकर 30) राजधानी एक्सप्रेस के रूट पर चलेंगी. 12 ऐसी ट्रेनें हैं जो उत्तर प्रदेश के चार प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर रुकेंगी. कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन (मुगलसराय) और झांसी शामिल है.ट्रेन टिकट ही कर्फ्यू पास का काम करेगा.
उत्तर प्रदेश में रुकने वाली 12 ट्रेनें
मास्क पहनना होगा और सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन करनी होगी
यात्रियों को मास्क पहन कर सोशल डिस्टेंसिन्ग का पालन करन होगा. रेलवे स्टेशन पर सभी यात्रियों को आवश्यक तौर पर जांच होगी और बिना किसी लक्षण वाले यात्रियों को ही ट्रेन से सफर करने की इजाजत दी जाएगी.सभी यात्रियों को स्टेशन और कोच में प्रवेश और बाहर निकलने से पहले हैंड सेनिटाइजर दिया जाएगा. जिस स्टेशन पर यात्री उतरेगा वहां थर्मल स्क्रीनिंग के बाद होम क्वारंटाइन किया जाएगा.

