Site icon Buziness Bytes Hindi

ट्रंप ने विधेयक पर जताई थी नाराजगी, चीन ने फिर भी पारित कर दिया विधेयक


ट्रंप ने विधेयक पर जताई थी नाराजगी, चीन ने फिर भी पारित कर दिया विधेयक

चीन की संसद ने गुरुवार को हांगकांग के लिए एक नए विवादास्पद सुरक्षा कानून को मंजूरी दी है. इस विधेयक को लेकर हांगकांग में प्रदर्शन चल रहा है और अमेरिका भी इस विधेयक के खिलाफ है. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने इस पर नाराजगी जताई थी. बावजूद इसके चीन ने इसे पारित कर दिया है जो अगस्त तक कानून भी बन जाएगा.बताया जा रहा है कि अमेरिका ने इस मुद्दे पर यूनाइटेड नेशंस सिक्योरिटी काउंसिल की बैठक बुलाने की कोशिश की थी, लेकिन चीन ने उसे ऐसा करने से रोक दिया. अमेरिका इस मुद्दे को यूएन के सामने उठाना चाहता है और कानून का कड़ा विरोध कर रहा है.हॉन्गकॉन्ग में सितंबर में चुनाव होने वाले हैं. पिछले साल जैसे लोकतंत्र समर्थकों को कामयाबी मिली, अगर वैसे ही जिला चुनाव में भी कामयाबी मिली तो फिर सरकार को बिल लाने में परेशानी हो सकती है.

क्या है विधेयक में?
इस विधेयक के लागू होने के बाद से पूर्व ब्रिटिश कॉलोनी में बीजिंग के अधिकार को कमजोर करना एक अपराध हो जाएगा. इस नए कानून से चीन की सुरक्षा एजेंसियां पहली बार हांगकांग में अपने प्रतिष्ठान खोल सकेंगी. सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि नेशनल पीपुल्स कांग्रेस (एनपीसी) ने हांगकांग के लिए नए सुरक्षा कानून समेत आखिरी दिन कई विधेयकों को मंजूरी दी. अब कम्युनिस्ट पार्टी की स्थायी समिति ने यह विधेयक पारित कर दिया है और यह अगस्त तक कानून बन सकता है.इस विधेयक से ‘मार्च ऑफ द वॉलंटियर’ का अपमान करना गैरकानूनी हो जाएगा. जो दोषी पाया जाएगा उसे तीन साल तक की जेल हो सकती है और उस पर 6,450 डॉलर का जुर्माना लगाया जा सकता है. फिलहाल हॉन्कॉन्ग में चीन की सुरक्षा एजेंसियां काम नहीं कर सकती.कई मानवाधिकार संगठनों और अंतराष्ट्रीय सरकारों ने भी इस कानून का विरोध किया था.

वॉरंट स्पेशल ट्रीटमेंट का फायदा नहीं ले पाएगा चीन
‘हांगकांग, अब अमेरिकी कानून के तहत दिए जाने वाले वॉरंट स्पेशल ट्रीटमेंट का फायदा नहीं ले पाएगा, जैसा कि उसे ब्रिटिश रूल (जुलाई 1997 से पहले) के अंतर्गत हासिल था. इस फैसले के बाद यह क्षेत्र अब मुख्य वित्तीय केंद्र नहीं रहेगा.’ अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने बताया कि चीन हांगकांग पर नया राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लागू करना पर अड़ा है. जिसको लेकर इस क्षेत्र में एक बार फिर से माहौल गरमा गया है. लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहा है और उसे रोकने के लिए पुलिस फायरिंग हो रही है, आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे हैं.विदेश मंत्री ने कहा कि वॉरंट स्पेशल ट्रीटमेंट पूरा खत्म होगा, थोड़ा खत्म होगा या कुछ नहीं बदलेगा, इस बारे में विशेष फैसला अब ट्रंप लेंगे.

Exit mobile version